Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च।लुधियाना में गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच क्राइम ब्रांच ने ए-कैटेगरी के गैंगस्टर पंकज राजपूत को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली से लाकर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब उससे नशा तस्करी और गैंग से जुड़े मामलों में पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले दिल्ली पुलिस ने पंकज राजपूत को लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने उसे रंगदारी के मामले में काबू किया था और तब से वह उनकी हिरासत में था। अब लुधियाना पुलिस ने उसे ड्रग तस्करी के केस में प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पंकज राजपूत के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा जैसे कुख्यात गैंगस्टरों से भी संबंध बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ लुधियाना के विभिन्न थानों के अलावा संगरूर, फिरोजपुर और बठिंडा में भी करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नवदीप के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस उसके नेटवर्क और ड्रग रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी। उल्लेखनीय है कि 2023 में जमानत पर छूटने के बाद पंकज राजपूत अमेरिका फरार हो गया था।