Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
भूपिंदर सागर मोहाली 15 March । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना सोहाना पुलिस ने एक कार से हेरोइन बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे मामले में दो युवकों को नशा करते हुए काबू किया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार को एसआई तलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी सेक्टर-107 स्थित यूनिहोम्स यूनिटेक बिल्डिंग के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी एक सिल्वर रंग की कार में दो युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबरा गए और कार लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा निवासी गांव भागोमाजरा और जतिंदर सिंह उर्फ बॉबी निवासी गांव रायपुर कला, जिला मोहाली के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी के दौरान कार से हेरोइन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने दो युवकों को नशा करते हुए पकड़ा और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई है।