Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
लुधियाना में आज होगा PSTET एग्जाम:42 परीक्षा केंद्र बनाए गए, शिक्षक यूनियनों का विरोध और बॉयकॉट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/15 मार्च।पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) रविवार को जिले में कड़े इंतजामों के बीच आयोजित किया जा रहा है। हालांकि परीक्षा से पहले राज्यभर में शिक्षक संगठनों के विरोध और बॉयकॉट की घोषणा के कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए लुधियाना में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें PSTET-I के लिए 19 और PSTET-II के लिए 23 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। अधिकारियों के अनुसार, पहले सत्र में 8364 उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जबकि दूसरे सत्र में 6674 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। जिले में परीक्षा के संचालन और समन्वय के लिए सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएयू को नोडल सेंटर बनाया गया है। पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में शिक्षक चंडीगढ़ में इकट्ठा हुए और PSTET को अनिवार्य बनाने के फैसले का विरोध किया। उनका कहना है कि दशकों से सेवा दे रहे अनुभवी शिक्षकों से दोबारा पात्रता साबित करवाना उचित नहीं है। लुधियाना में भी कुछ सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने परीक्षा का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। सरकारी प्राइमरी स्कूल लोहारा और जवाहर नगर के शिक्षकों ने विरोध स्वरूप परीक्षा में शामिल न होने की घोषणा की है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) के संयुक्त सचिव रूपिंदर सिंह गिल ने कहा कि, संगठन सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहा है और राज्य सरकार से रिट याचिका दाखिल करने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि 25 साल से ज्यादा सेवा दे चुके शिक्षकों को दोबारा अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा देने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। वहीं DTF के जिला प्रधान दलजीत सिंह समराला ने कहा कि कई शिक्षक परीक्षा तो देंगे, लेकिन विरोध दर्ज कराने के लिए काली पट्टी बांधकर परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई जा सके।