Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
दलजीत अज्नोहा हुशियारपुर/ यूटर्न/ 11 मार्च। फिट बाइकर क्लब के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष परमजीत सिंह सच्चदेवा के नेतृत्व में एस.एस.पी. संदीप मलिक का सम्मान करते हुए उनका धन्यवाद किया गया और कहा कि सच्चदेवा स्टाक्स हुशियारपुर साइक्लोथान-2026 के आयोजन के दौरान जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों के कारण यह कार्यक्रम यागदार बना। परमजीत सच्चदेवा ने कहा कि साइक्लोथान में भाग लेने वाले 7 राज्यों के साइक्लिस्टों द्वारा दी गई फीडबैक में कहा गया है कि इस साइक्लोथान के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिस तरह बहुत ही बढ़िया ढंग से ट्रैफिक को कंट्रोल किया गया, इस तरह की कोई दूसरी मिसाल देश के किसी हिस्से में आज तक देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इस साइक्लोथान से पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को और ताकत मिली है। इस मौके पर एस.एस.पी. संदीप मलिक ने फिट बाइकर क्लब के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी करवाए जाने वाले इस तरह के कार्यक्रमों में जिला पुलिस द्वारा पूरा सहयोग दिया जाता रहेगा। इस समय उत्तम सिंह साबी, उकांर सिंह, रोहित बसी, सौरव शर्मा, रमन बोपाराए आदि भी मौजूद थे।