Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 10 March : विधानसभा हलके में सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज किया जा रहा है। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पंजाब विधानसभा में हलके के अंतर्गत पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन आने वाली सड़कों की मरम्मत संबंधी विस्तृत जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि हलका डेराबस्सी में पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन कुल 350.14 किलोमीटर लंबाई की सड़कें हैं। मंत्री ने बताया कि इनमें से फिलहाल 97.9 किलोमीटर लंबाई की 39 सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी है। इन सड़कों की मरम्मत पर करीब 57.94 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा काम पूरा होने के बाद 186.2 किलोमीटर लंबाई की अन्य सड़कों की मरम्मत का काम भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा 186.26 किलोमीटर लंबाई की 94 सड़कों को 98.52 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत करने के लिए केंद्र सरकार की योजना ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (पार्ट-2)’ के तहत शामिल किया गया है। कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि शेष 65.98 किलोमीटर लंबाई की 59 सड़कें फिलहाल अच्छी स्थिति में हैं और इन पर किसी बड़े मरम्मत कार्य की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि डेराबस्सी हलके की सड़कों की स्थिति सुधारने और लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वह लगातार सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी हलके के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे। विधायक ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का भी आभार जताया और कहा कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है।