Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/10 मार्च। जगराओं के कोठे हरि सिंह में दो भाइयों के बीच संपत्ति विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग करने से दहशत फैल गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, फायरिंग हवा में की गई थी, लेकिन गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद कोठे हरि सिंह में रहने वाले एक परिवार से जुड़ा है। परिवार में एक बुजुर्ग के तीन बेटे हैं। बुजुर्ग अपनी जमीन छोटे बेटे के नाम करना चाहते हैं, जिसका बाकी दो बेटे विरोध कर रहे हैं। इसी घरेलू विवाद के चलते भाइयों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था। जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई: थाना इंचार्ज विवाद के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने डराने के इरादे से हवा में गोली चला दी। मनोहर लाल नामक व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना सिटी के इंचार्ज परमिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।