Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
सुखपाल खैहरा का कमेंट, आयोग ने SSP से रिपोर्ट मांगी: - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
कांग्रेस MLA ने लिखा- ₹1000 पिच्छे गिद्दा पाउण वालियां बीबीयां कित्थों जम लैणगियां सूरमे
पंजाब/ यूटर्न/10 मार्च। AAP सरकार की महिलाओं को 1000 रुपए महीना स्कीम पर तंज कसने से कांग्रेस के भुलत्थ से MLA सुखपाल खैहरा बुरे फंस गए हैं। एक तरफ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा ने ही इस पर खेद जता दिया। वहीं दूसरी तरफ पंजाब महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए कपूरथला के SSP से रिपोर्ट तलब कर ली है। आयोग ने कहा कि सुखपाल खैहरा ने यह बयान पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की शह पर दिया है। इस वजह से खैहरा के साथ वड़िंग को भी 12 मार्च को सुबह साढ़े 11 बजे आयोग के मोहाली ऑफिस में तलब कर लिया गया है। बता दें कि सुखपाल खैहरा ने स्कीम पर तंज कसते हुए लिखा था- 1000 रुपए पिच्छे गिद्दा पाउण वालियां बीबीयां कित्थे जम लैणगियां सूरमे यानी एक हजार रुपए के लिए गिद्दा करने वाली महिलाएं सूरमे कहां से पैदा करेंगी। वहीं इस मामले में अब सुखपाल खैहरा ने कहा कि उन्होंने नहीं बल्कि यूट्यूबर ने ऐसा कहा था। उन पर जो कार्रवाई करनी हो, कर लो। वह कल विधानसभा में जाकर इस पर जवाब देंगे। पहले बजट सत्र में हुआ हंगामा, मुल्वती करना पड़ा सुखपाल खैहरा के कमेंट को लेकर पहले मंगलवार को पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सुखपाल खैहरा ने लिखा हुआ है कि 1000 रुपए के लिए गिद्दे डालने वाली सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी। चीमा ने कांग्रेस से पूछा कि क्या माफी मांगोगे। हम औरतों और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं। अगर कोई सिल्वर स्पून से पैदा हुआ तो इसका मतलब ये नहीं कि वह औरतों का अपमान करे। उन्हें ये हक किसने दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर खेद जताया। महिला आयोग ने नोटिस में क्या लिखा आयोग की ओर से कपूरथला के SSP को लिखा गया कि वायरल वीडियो के जरिए आयोग के संज्ञान में आया कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शह पर महिलाओं के प्रति कथित रूप से बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है। आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए “पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001” की धारा 12 के तहत स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले की तुरंत SP रैंक के अफसर से जांच कराई जाए और इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट और राजा वड़िंग व सुखपाल खैहरा को 11 मार्च को आयोग के सामने पेश किया जाए। खैहरा बोले- मैंने नहीं यूट्यूबर ने कहा था बयान पर बवाल के बाद सुखपाल खैहरा ने कहा- कल विधानसभा में जाउंगा और जवाब दूंगा। मेरे खिलाफ जो कार्रवाई करनी है, कर दो। मुझे विधानसभा से बाहर निकालना है तो निकाल दो। सस्पेंड करना है करवा दो, मारना है तो मार दो। तुम मेरे घर को तोड़ने तक पहुंच गए। मेरी गैरहाजिरी में प्रस्ताव पास किया है। खैहरा ने कहा कि यूट्यूबर ने सवाल किया कि ये औरतें जो एक हजार रुपए के लिए भंगड़े डाल रही हैं क्या ये पंजाब के लिए सूरमें पैदा करेंगी। ये उसने कहा था मैंने नहीं।