Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
इंस्टाग्राम पर वीडियो भेजकर दी धमकी, जीरकपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
जीरकपुर 05 March : शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गुलशन कुमार निवासी गांव बरौली रामपुर, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से अमृतसर निवासी 28 वर्षीय युवती ने बताया कि वह पिछले आठ-नौ साल से काम के सिलसिले में जीरकपुर में रह रही है और फिलहाल एक पीजी में रहती है। युवती के अनुसार करीब दो साल पहले उसकी पहचान गुलशन कुमार से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अक्सर उससे मिलने जीरकपुर आता था और शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने बताया कि आरोपी उसे कई बार खरड़ के लांडरा रोड स्थित एक फ्लैट में भी लेकर गया, जहां भी उसने उसके साथ संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपी ने उसकी सहमति के बिना नग्न अवस्था में उसकी वीडियो बना ली। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे नवां गांव के एक होटल में बुलाया, जहां दोनों एक रात ठहरे और वहां भी आरोपी ने वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसे धमकाने लगा। आरोपी ने कहा कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो वह उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती के अनुसार आरोपी ने वीडियो का एक हिस्सा इंस्टाग्राम पर भी भेजा था, जिसका स्क्रीनशॉट उसने अपने पास सुरक्षित रखा हुआ है। जीरकपुर थाना पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी गुलशन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।