Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पंजाब विधानसभा के स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के मोबाइल फोन के उपयोग पर नियंत्रण रखें और जहां तक संभव हो, बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में मोबाइल फोन बच्चों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग चिंता का विषय है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों के लिए आवश्यक है कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम पर निगरानी रखें और संतुलन बनाए रखें। मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि इसकी अधिक उपयोगिता बच्चों की आंखों और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। इससे नींद की कमी, पढ़ाई में एकाग्रता की कमी तथा व्यवहार में बदलाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग बच्चों को परिवार से दूर कर रहा है और वे आउटडोर खेलों में कम भाग ले रहे हैं, जिसके कारण उनकी शारीरिक गतिविधि घट रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। स्पीकर संधवां ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करें और उन्हें किताबें पढ़ने, खेलकूद में भाग लेने तथा रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। उन्होंने अंत में कहा कि आइए, हम सभी मिलकर अपने बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।