Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
सेवानिवृत्त वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी हरिंदर कौर संधू को भावभीनी विदाई - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 04 March : सिविल अस्पताल डेराबस्सी में सेवानिवृत्त वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी हरिंदर कौर संधू के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान माहौल भावुक रहा और सहकर्मियों ने उनकी समर्पित सेवाओं को याद किया। अस्पताल के एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हरिंदर कौर संधू ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि एक नर्स केवल मरीजों का इलाज ही नहीं करती, बल्कि उन्हें मानसिक संबल भी प्रदान करती है, और इस जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया। हरिंदर कौर संधू फरवरी 2023 से डेराबस्सी में सेवाएं दे रही थीं। इससे पहले वह गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर-16 चंडीगढ़ में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। लंबे और समर्पित कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। समाज सेवा के क्षेत्र में भी वह सदैव अग्रणी रहीं। समारोह के दौरान उन्होंने घोषणा की कि अस्पताल के किसी भी सफाई कर्मचारी की बेटी के विवाह अवसर पर वह अपनी ओर से 31 हजार रुपये की सहायता राशि देंगी। इसके अलावा उन्होंने मौके पर ही 51 हजार रुपये की राशि सफाई कर्मचारियों को भेंट कर अपनी उदारता का परिचय दिया। समारोह के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा ही उनके लिए सबसे बड़ा धर्म रही है। उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के बीच उन्हें भावभीनी विदाई दी।