Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ । रंगों के त्योहार होली के दिन शहर के मक्खनमाजरा इलाके में उस समय मातम छा गया, जब मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया और 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मामूली विवाद बना जानलेवा हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के दिन दोपहर के समय किसी बात को लेकर अंकित और पड़ोस में रहने वाले युवक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर अंकित पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अंकित को तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।डॉक्टरों के अनुसार युवक को गहरे घाव लगे थे और काफी खून बह चुका था। आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर और मौलिजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। चंडीगढ़ पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतक का पड़ोसी है और दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। परिवार का आरोप मामूली झगड़े में छीनी जान मृतक के भाई सुनील ने बताया कि होली के दिन रंग खेलने के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने अचानक हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि मामूली विवाद को लेकर जानबूझकर घातक हमला किया गया। इलाके में तनाव, जांच जारी वारदात के बाद मक्खनमाजरा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में गश्त बढ़ा दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि अन्य लोगों की संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।