Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब सचिवालय, स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
ईमेल में लिखा– “दो दिन चंडीगढ़ में धमाके होंगे, बच्चे बचाओ”; पुलिस अलर्ट, कई स्कूलों में अफरा-तफरी
अजीत झा. चंडीगढ़ 28 Feb । पंजाब सचिवालय और कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चंडीगढ़ और अमृतसर के स्कूल प्रबंधन को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। कुछ स्कूलों में एहतियातन बच्चों को घर भेज दिया गया, जबकि पुलिस ने संबंधित परिसरों की जांच के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी है। चंडीगढ़ के स्कूलों को ईमेल चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा स्थित गुरुकुल भवन विद्यालय को ईमेल के जरिए धमकी दी गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें, बम स्क्वॉड और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की सघन तलाशी ली। विवेक हाई स्कूल प्रबंधन के अनुसार, पुलिस जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। स्कूल ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक रूप से छुट्टी घोषित नहीं की गई थी, हालांकि कुछ अभिभावक एहतियातन बच्चों को लेने पहुंचे। धमकी भरे ईमेल में चंडीगढ़ के कुंदन इंटरनेशनल स्कूल, माउंट कार्मल स्कूल, बनियन ट्री स्कूल, सांपिस स्कूल और गुरुकुल भवन विद्यालय समेत अन्य संस्थानों के नाम भी शामिल बताए गए हैं। मेल मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया और अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा गया। सचिवालय और ट्रेनों को भी निशाना बनाने की धमकी ईमेल में पंजाब सचिवालय को दोपहर 3:11 बजे और कुछ स्कूलों को 1:11 बजे उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों, विशेषकर शताब्दी एक्सप्रेस, को भी अगले दो दिनों में निशाना बनाने की बात लिखी गई है। मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी गई है। साथ ही “चंडीगढ़ खालिस्तान है” जैसे आपत्तिजनक संदेश लिखे गए और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात कही गई। कनाडा पेंशन प्लान फंड वापस लेने का उल्लेख भी ईमेल में किया गया है। कनाडा पीएम के दौरे के बीच बढ़ी सतर्कता यह धमकी ऐसे समय में आई है जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का दो दिवसीय भारत दौरा शुरू हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल से भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह धमकी अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी तो नहीं है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां इस वर्ष चंडीगढ़ और पंजाब में कई बार ईमेल के जरिए धमकियां मिल चुकी हैं: 28 जनवरी: 26 स्कूलों को ईमेल से धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला। 29 जनवरी: सेक्टर-1 स्थित पंजाब सिविल सचिवालय और अन्य सरकारी भवनों को धमकी। 31 जनवरी: पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले स्कूलों को धमकी। 9 फरवरी: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को ईमेल से धमकी, सर्च ऑपरेशन चला। 11-12 फरवरी: चंडीगढ़-मोहाली के 10 स्कूलों को कॉल और ईमेल से धमकी। 19-20 फरवरी: सीएम ऑफिस/सचिवालय (सेक्टर-9) और जिला कोर्ट (सेक्टर-43) को धमकी। 24-26 फरवरी: जिला कोर्ट को तीसरी बार और हाईकोर्ट को दूसरी बार धमकी भरा ईमेल। पुलिस की अपील पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और साइबर सेल ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।