Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 28 Feb । शहर के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम पुल पर शनिवार सुबह तड़के करीब 3:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही वॉक्सवैगन कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कार सवार चार युवक बाल बाल बचे जबकि एक युवती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार चालक की पहचान नितेश के रूप में हुई है, जो बलटाना हरमीलाप नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद पत्रकार अजीत झा के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी और कार चालक समेत सवार युवक कथित तौर पर शराब के नशे में थे, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के समय वहां से गुजर रहे जन हितेषी चैनल के पत्रकार अजीत झा ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक के मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया भी की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसे के समय वह नशे में था या नहीं। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।