Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/27 फरवरी। गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आदिया गोलीकांड में हुए एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पुत्र में उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है। कुछ दिन पबले गुरदासपुर के आदियां गांव में पुलिस चौकी के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के एक आरोपी रणजीत सिंह का 25 फरवरी को एनकाउंटर किया गया था। इसपर पर सांसद रंधावा ने अपनी आपत्ति जताई है। सांसद रंधावा ने अपने पत्र में गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह मामला सुरक्षा में गंभीर चूक से जुड़ा है। इस मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच किसी केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए। पत्र में सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा और दोषियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है। रंधावा ने कहा कि इससे सच्चाई सामने आएगी, शहीद कर्मियों को न्याय मिलेगा और सीमावर्ती क्षेत्र में जनता का विश्वास फिर से स्थापित हो सकेगा। ---