Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना नई दिल्ली 26 फरवरी राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में कथित तौर पर शामिल दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या ग्यारह हो गई है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के गांदरबल निवासी जमीर अहमद अहनगर और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर निवासी तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है। एनआईए के अनुसार, दोनों इस साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे और उन्होंने विस्फोट के मुख्य आरोपी को हथियार मुहैया कराए थे। 10 नवंबर, 2025 को हुए इस विस्फोट में ग्यारह लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया। एनआईए इस साजिश का पूरी तरह खुलासा करने के लिए प्राथमिकी के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है।