Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
अवैध कब्जों के लिए बदनाम विपक्षी लीडर अब आप की लोकप्रियता देख गिरी हुई राजनीति पर उतरे – बिट्टू भुल्लर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/20 फरवरी। हंबड़ा रोड स्थित देव नगर में पड़ती जमीन को लेकर आम आदमी पार्टी के लीडर सरबजिंद्र सिंह बिट्टू भुल्लर पर कुछ लोगों द्वारा लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर सरबजिंद्र सिंह बिट्टू भुल्लर द्वारा प्रैस कांफ्रेस कर आरोपों और झूठी अफवाहों का खंडन किया है। इस दौरान बिट्टू भुल्लर ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के लीडरों द्वारा झूठे आरोपों लगा उन्हें और ईमानदार छवि वाले कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की छवि को जनता में खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि उनकी तरफ से सालों पहले खरीदी प्रॉपर्टी को लेकर उन पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए जा रहे हैं। बिट्टू भुल्लर ने बताया कि उन्होंने देव नगर में अपने नाम पर एक प्रॉपर्टी 2018 में 253 गज की खरीदी। वहीं 2022 में उसके साथ लगता 262.77 गज का प्लॉट पत्नी परमिंद्रजीत कौर और कमलजीत के नाम पर खरीदा। जिसके खसरा नंबर 710 है। दोनों जमीनें ऑन रिकॉर्ड नगर निगम के अधीन है और चारदीवारी हो रखी है। उनकी रजिस्ट्री के नक्शे में भी यह बात साफ लिखी है कि उनके पड़ोस की जमीन लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की है, वह जमीन बाड़ेवाल के अधीन आती है। चुनाव नजदीक आते ही आरोप लगने शुरु बिट्टू भुल्लर अनुसार उन्होंने दोनों प्रॉपर्टियों पर करीब छह महीने पहले निर्माण शुरु किया। आठ साल पहले खरीदी जमीन पर आज तक किसी ने ऑब्जेक्शन नहीं की। मगर अब विधानसभा 2027 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो अब विपक्षी लीडरों को वे प्रॉपर्टियां याद आ गईं। विपक्षियों को पता है कि हल्का वेस्ट की जनता उन्हें नकार चुकी है, वह खुद तो अवैध कब्जों के लिए बदनाम है, अब उन्हें लगता है कि दूसरों को भी ऐसे ही बदनाम किया जाए। जिस कारण वे जानबूझकर ऐसी झूठी और गिरी हुई राजनीति करने पर उतर आए हैं। इसी लिए विपक्षियों द्वारा मामले में मंत्री संजीव अरोड़ा का साजिश के तहत नाम लिया जा रहा है, ताकि मामले को तूल मिल सके। जबकि इसमें उनका कोई लेनदेन ही नहीं है। पहले विपक्षियों से छुड़वाया था अवैध कब्जा बिट्टू भुल्लर ने कहा कि उनकी हंबड़ा रोड पर 435 गज की जमीन है। वह जमीन उनकी पत्नी परमिंद्रजीत कौर भुल्लर के नाम पर है। विपक्षी लीडरों द्वारा खुद गिरी हुई राजनीति करते हुए उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। मई 2025 को हाईकोर्ट के आदेशों पर उन्होंने कब्जा छुड़वाया था। भुल्लर ने कहा कि वह अपनी जमीनों के कब्जे छुड़वाने के लिए कोर्ट का सहारा ले रहे हैं, फिर वह कैसे सरकारी जमीन कब्जा सकते हैं। भुल्लर ने कहा कि उनसे एलआईटी अधिकारियों ने दस्तावेज मंगवाए हैं। वह वहां पेश होंगे। इस जांच के बाद वे आरोप लगाने वाले लोगों पर लीगल एक्शन भी लेगें। ---