Advertisement
uturntime
Breaking
हेरोइन के नशे में व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज सोलन और शिमला के लिए तेज़ कनेक्टिविटी, नितिन गडकरी ने पंजाब में 6-लेन रोड लिंक के लिए 1,500 करोड़ रुपये मंज़ूर किए डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी ने मार्केट व कमर्शियल एरिया कर्मियों के लिए एमओयू कराया, सुभाष गेट के पास विवाद, एक व्यक्ति घायल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए फूड वैन परियोजना शुरू बंदिया मुहल्ला में एक घर में लगी आग, एक की मौत लोकल बॉडी मंत्री अरोड के अपने शहर में ही अवैध निर्माणों की भरमार 384 उड़न दस्ते, एम.ए.टी.क्यू. ऐप और धारा 144 लागू कर भगवंत मान सरकार द्वारा 8.18 लाख विद्यार्थियों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित बोर्ड परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए हर व्यवस्था पूर्ण लोक निर्माण मंत्री ने चल रही सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की, बारिश के मौसम से पहले इन परियोजनाओं को पूरा करने के दिए निर्देश DLSA, पंचकूला ने बाल मजदूरी के लिए सात बच्चों को बचाया। 22 फरवरी को बीजेपी दफ्तरों और विधायकों के घरों के बाहर रोष प्रदर्शन की घोषणा स्वदेशीकरण की प्रथम सीढ़ी परिवार -निहारिका गर्ग*
Logo
uturntime
मौके पर पहुंचे विधायक पराशर
लुधियाना 19 फरवरी दिनेश मौदगिल दरेसी एरिया के नजदीक पड़ते बंदिया मुहल्ला में वीरवार सुबह एक घर में आग लग गई। इस भीष्ण आगजनी में घर में मौजूद 68 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना वीरवार सुबह पौने दस बजे की है। किसी पड़ोसी ने घर की पहली मंजिल की खिड़कियों से धुआं निकलता देखा और शोर मचाया। लेकिन देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। उसके बाद उन्होंने पहली मंजिल पर चरणजीत शर्मा का जला शव देखा। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 4 के इंचार्ज गुरजीत सिंह का कहना है कि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग किस तरह लगी?इसकी जांच जारी है। मेरे हल्के के लोग मेरा परिवार हैं: पराशर आग लगने की खबर सुनते ही विधानसभा हल्का सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी मौके पर पहुंचे। इस घटना के मौके विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि इस घटना का उन्हें काफी दुख है । उन्होंने कहा कि मेरे हल्के के लोग मेरा परिवार है और इस परिवार के साथ मैं खड़ा हूं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग दूंगा।