Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
लुधियाना 17 Feb । कलयुग में यज्ञ को मानव का सर्वोत्तम कर्म बताते हुए महंत प्रवीण चौधरी ने कहा कि यज्ञ व्यक्ति को स्वार्थ से परमार्थ और व्यक्तिगत सोच से वैश्विक कल्याण की ओर अग्रसर करता है। यह विचार उन्होंने मां बगलामुखी धाम में उनके सान्निध्य में चल रहे 243 घंटे के अखंड यज्ञ के सातवें दिन व्यक्त किए। इस अवसर पर मां चिंतपूर्णी दरबार के मुख्य पुजारी भूषण कालिया ने विधिवत पूजन कर यज्ञ कुंड में आहुतियां डालीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू तथा पूर्व पार्षद ममता आशु ने भी मां बगलामुखी के चरणों में नतमस्तक होकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया। भूषण कालिया ने कहा कि यज्ञ राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। विधायक कुलवंत सिद्धू ने कहा कि यज्ञ से लुधियाना का वातावरण शुद्ध हो रहा है और मन को शांति मिल रही है। सायंकालीन आरती के बाद भजन संध्या में युवा भजन गायकों भाविक जग्गी और आजाद लाडला ने मां की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए। धाम के मुख्य सेवादारों व श्रद्धालुओं ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया।