Advertisement
uturntime
Breaking
वीआईपी रोड से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज शराब के दौरान विवाद ने लिया खूनी रूप, तलवार से हमला कर निहंग सिंह को किया गंभीर घायल लोकल बॉडी मंत्री के अपने शहर में ही ‘स्पेशल असिस्टेंस फंड’ पर ब्रेक, विकास को मिली रफ्तार, वार्ड नंबर 26 में 2.36 करोड़ के प्रोजेक्टों की शुरुआत, पी.ए.यू. स्कूल के हर्षित मिश्रा ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान* मैगी के 50 साल पूरे, जारी हुआ स्मारक डाक टिकट एआई समिट शॉक: दिल्ली के होटल सुइट्स की कीमत एक रात के लिए 15 से 30 लाख के बीच बढ़ी हरियाणा के पलवल में पानी के खराब होने से 15 दिनों में 12 मौतें पहले ‘चायवाला’ मज़ाक, अब ‘राहुलवादी नहीं’: अय्यर के गुस्से ने कांग्रेस में फूट को उजागर किया पंजाब विधानसभा हल्कों के 117 इंचार्ज लगाने पर भाजपा के राजनेताओं की आपस में खटकने की चर्चाएं, पोस्ट भी हटाई “हमें अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था” जैसे हुए लुधियाना वासियों के हालात डेराबस्सी के मुख्य बाजार में पहली बार निकली शिव बारात, गूंजे जयकारे
Logo
uturntime
डेराबस्सी 16 Feb : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में डेराबस्सी के मुख्य बाजार में पहली बार भव्य शिव बारात निकाली गई। मुख्य बाजार चौक स्थित शिव मंदिर की प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजे और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा बाजार क्षेत्र गूंज उठा। प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, महेंद्र पाल सूद और राजकुमार महेंद्रू ने बताया कि शिव बारात मुख्य बाजार चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन पहली बार किया गया है और इसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु शिव स्वरूपों की झांकियों के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रविंद्र वैष्णव, पवन धीमान, डॉ. सुभाष मुल्तानी, राजीव मुल्तानी, सोनू वर्मा, पदम जैन और पंडित रामकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर बाजार क्षेत्र में विशेष सजावट की गई थी और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।