Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
राजिंदर जैन काका बने चेयरमैन, भुवन गोयल को संरक्षक और कन्हैया गुप्ता बांका को सौंपी गई प्रधानगी की कमान -चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/15/फरवरी। समाज सेवा को अपने जीवन का परम धर्म और मुख्य लक्ष्य मानने वाले जगरांव के प्रतिष्ठित समाज सेवक राजिंदर जैन काका ने अपने साथियों के सहयोग से आज एक नई और अनूठी समाज सेवी संस्था 'कुदरत दे राखे चैरिटेबल ट्रस्ट' (प्रकृति के रक्षक) का औपचारिक आगाज किया। इस अवसर पर जानकारी साझा करते हुए नवनियुक्त चेयरमैन राजिंदर जैन काका ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संरक्षण सबसे अहम जरूरत बन गई है। उन्होंने बताया कि इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, पर्यावरण की शुद्धता और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाना होगा। इसके साथ ही संस्था जरूरतमंदों की मदद और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में भी बढ़-चढ़कर योगदान देगी। इस मौके पर संस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक सशक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें शहर की नामवर हस्तियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। टीम की घोषणा के अनुसार श्री भुवन गोयल को संरक्षक (Patron) और श्री राजिंदर जैन काका को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। विदेशों में भी सेवा भावना रखने वाले डॉ. अशोक गुप्ता (USA) को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। संस्था की कार्यकारिणी टीम में श्री कन्हैया गुप्ता बांका को अध्यक्ष और डॉ. मनीष जैन को उप-प्रधान (Vice President) चुना गया है। प्रबंधकीय ढांचे को मजबूत रखने के लिए डॉ. अमित चक्रवर्ती बतौर सचिव (Secretary) और कोमल बंसल बतौर ज्वाइंट सेक्रेटरी सेवाएं निभाएंगे। वित्तीय कार्यों की देखरेख के लिए साहिल गुप्ता को कैशियर और मयंक बंसल को ज्वाइंट कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समूह सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि वे तन-मन-धन से समाज और प्रकृति की सेवा में समर्पित रहेंगे।