Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
जिला प्रशासन-ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही + व्यापारियों की पैसे कमाने की लालसा = राहगीरों की जिंदगियों की बनी सौदागर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
नो एंट्री में घुस रहे वाहन और ओवरलोड हैवी व्हीकल्स बने जनता के लिए यमराज हैवी व्हीकल्स से तीन दिन में 3 मौतें, रविवार को फिर पलटा ट्रक लुधियाना/यूटर्न/15 फरवरी। लुधियाना की सड़कों पर सुबह के समय हैवी व्हीकल्स, ओवरस्पीड और ओवरलोड वाहनों के रुप में यमराज घूमते हैं। जिनकी और से जब चाहें और जहां चाहे मासूम लोगों की जान छींन ली जाती है। जिसके चलते शहरवासियों को खुद ही इनसे बचाव करने की जरुरत है। दरअसल, ऐसे कुछ हादसे शहर में पिछले दिनों देखने को मिले हैं। जिसमें इन नो एंट्री में घुसे वाहनों और हैवी व्हीकल्स की वजह से तीन दिन के अंदर तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यहीं नहीं तीन लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस एक्शन में नहीं आई। जिसके नतीजे में रविवार को फिर एक ओवरलोड ट्रक भारत नगर चौक फ्लाईओवर से नीचे की तरफ पलट गया। जिससे ट्रक में लोड सभी बोरियां नीचे चौक के बीचों बीच सड़क पर आ गिरी। इस दौरान वहां से गुजर रही दो कारें, बाइक व एक दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वाहन चालकों ने समय रहते कारों और बाइक से छलांग लगा दी, जिससे जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की नालायकी और व्यापारियों की पैसा कमाने की लालसा आम जनता की जिंदगियों की सौदागर बन गई है। क्योंकि प्रशासन इन वाहनों को शहर में आने से रोक नहीं पा रहा और व्यापारियों अपने माल के लिए इन हैवी और ओवरलोड व्हीकल्स को जब मन चाहें शहर में घुसा लेते हैं। सुबह आठ बजे के बाद एंट्री है बैन जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा समय समय पर नोटिस निकाले जाते हैं कि सुबह आठ बजे के बाद हैवी व्हीकल्स शहर में एंटर नहीं करेगें। अगर एंट्री होगी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बात करें ओवरलोड व्हीकल्स की तो उन पर तो सीधे तौर पर कार्रवाई बनती है। क्योंकि ओवरवोड वाहन ले जाया ही नहीं जा सकता। लेकिन उसके बावजूद आठ बजे के बाद धड़ल्ले से हैवी और ओवरलोड व्हीकल्स नो एंट्री जोन में घुसते हैं। लेकिन न तो जिला प्रशासन और न ही ट्रैफिक पुलिस इस पर रोक लगा पा रही है। शहर एंट्री-एग्जिट पर नाकों के दावे, फिर कैसे घुसते हैं वाहन जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा शहर के हर एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर 24 घंटे नाके लगे होने के दावे किए जाते हैं। अगर सच में नाके लगे होते हैं तो फिर यह भारी वाहन यानि कि ट्रक, ट्राले और टिप्पर सुबह के समय शहर की सड़कों पर कहा से आ जाते हैं। अगर यह वाहन पहले से शहर में मौजूद रहते हैं तो फिर ट्रैफिक पुलिस नाकों पर इन्हें कैसे गुजरने देती है। यह बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्यादातर हादसे पुलिस नाकों के नजदीक हुए बता दें कि शहर में पिछले तीन दिन में जो चार हादसे हुए हैं, सभी नो एंट्री की निर्धारित टाइमिंग के बाद ही हुए हैं। वहीं चारों हादसे पुलिस नाकों के पास हुए हैं। पहला हादसा राहों रोड, दूसरा ढोलेवाल चौक, तीसरा ढोलेवाल से प्रताप चौक जाती सड़क पर और चौथा भारत नगर चौक फ्लाईओवर पर हुआ। हादसों के मुताबिक राहों रोड पर नाका रहता है, ढोलेवाल चौक, शेरपुर चौक और विश्वकर्मा चौक तीनों जगह नाके होते हैं, भारत नगर चौक पुल पर पलटा ट्रक फिरोजपुर रोड चुंगी की तरफ से आया। जहां पक्का नाका रहता है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि इन नाकों से वाहन गुजरकर आगे आते हैं। फिर क्या पुलिस ने वाहनों को रोका नहीं या नाके लगे ही नहीं थे। मंत्री अरोड़ा और सीपी दे चुके सख्त आदेश वहीं बात करें मंत्री संजीव अरोड़ा की तो उनकी तरफ से पिछले दिनों ही ट्रैफिक पुलिस व जिला प्रशासन को ट्रैफिक नियम फॉलो न करने वालों पर सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं, ताकि सड़क हादसे कर हो सके। जबकि पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के ट्रैफिक समेत पूरी जिला पुलिस को सख्त आदेश हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन करवाएं, अगर कोई नहीं करता, तो कानूनी कार्रवाई की जाए। व्यापारियों द्वारा वाहनों के जरिए मंगवाया जाता है माल शहर के व्यापारियों, कारोबारियों और बिजनेसमैनों द्वारा बड़े वाहनों के जरिए माल ऑर्डर करके मंगवाया जाता है। व्यापारियों द्वारा अपना कारोबार करने के चक्कर में इन हैवी व्हीकल्स के जरिए कपड़ा, आनाज, लोहे का सामान व राशन तो मंगवा लिया जाता है, लेकिन इन वाहनों से लोगों की जा रही जानों की उन्हें प्रवाह नहीं होती। नियमों के मुताबिक व्यापारी रात से लेकर सुबह आठ बजे तक माल मंगवा सकते हैं। लेकिन इस समय उन्होंने खुद आराम करना होता है तो वह बिना किसी की प्रवाह किए दिन में माल मंगवाते हैं। 12 फरवरी को ट्रक ने कुचला राहगीर 12 फरवरी को राहों रोड के नगिंदर नगर निवासी सुनील कुमार (50) अपनी पत्नी रोली देवी के साथ पैदल काम पर जा रहा था। राहों रोड क्रॉस करते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने सुनील को टक्कर मार दी। ट्रक नीचे कुचलने के कारण उसकी मौत हो गई। 13 फरवरी ढोलेवाल चौक में ट्राले ने महिला को कुचला 13 फरवरी सुबह करीब 9 बजे डाबा की सुमन जैन (54) रैपिडो बाइक से ड्यूटी पर जा रही थी और ढोलेवाल चौक के पास बाइक स्लीप होने से गिर गई। पीछे से आ रहे ट्राले ने उसे कुचल दिया। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने राकेश जैन की शिकायत पर गांव भूमां कलां के दलजीत सिंह खिलाफ मामला दर्ज किया। 14 फरवरी को प्रताप चौक नजदीक युवक कुचला 14 फरवरी को ढोलेवाल से प्रताप चौक जाती सड़क पर फाइन बयरिंग के पास सड़क क्रॉस करते युवक को वाहन चालक ने कुचल दिया। हालांकि पुलिस दोपहर बाद तक यह पता नहीं लगा सकी कि वाहन कौन सा था। लेकिन आसपास लोगों के मुताबिक युवक को हैवी वाहन ने टक्कर मारी थी। 8 फरवरी को भी हुआ हादसा थाना साहनेवाल की पुलिस ने बिंदर कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया। बिंदर कुमार अनुसार आठ फरवरी को सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल साहनेवाल के पास सर्विस लेन के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण व्यक्ति की मौत हो गई। ---