Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, गोल्ड रिजर्व में 14 अरब डॉलर से अधिक की कमी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चार हफ्तों की तेजी के बाद RBI के ताज़ा आंकड़ों ने चौंकाया
नई दिल्ली 14 Feb : नेशनल डेस्क। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। लगातार चार सप्ताह की मजबूत बढ़त के बाद 6 फरवरी को समाप्त सप्ताह में कुल भंडार 6.711 अरब डॉलर घटकर 717.064 अरब डॉलर रह गया। इससे पूर्व सप्ताह यह 723.774 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। सबसे अधिक चर्चा स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) में आई भारी कमी को लेकर है। एक ही सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 14.208 अरब डॉलर घटकर 123.476 अरब डॉलर रह गया। भारतीय मुद्रा में यह गिरावट करीब 1.28 लाख करोड़ रुपये के बराबर आंकी जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गोल्ड रिजर्व में 14.595 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई थी। जानकारों के अनुसार वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और RBI की रणनीतिक खरीद-बिक्री इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं। 2 जनवरी के बाद यह पहली बार है जब गोल्ड रिजर्व में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। हालांकि विदेशी मुद्रा भंडार के अन्य घटकों में मिश्रित रुख देखने को मिला। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (Foreign Currency Assets - FCA) 7.661 अरब डॉलर बढ़कर 570.053 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। पिछले सप्ताह FCA में 493 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी। विशेषज्ञों के अनुसार FCA में होने वाले बदलाव में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी प्रमुख मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव शामिल रहता है। इसके अतिरिक्त, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 132 मिलियन डॉलर घटकर 18.821 अरब डॉलर रह गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत की आरक्षित स्थिति 32 मिलियन डॉलर घटकर 4.715 अरब डॉलर दर्ज की गई। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही कुल भंडार में गिरावट आई हो, लेकिन 717 अरब डॉलर से अधिक का स्तर अब भी वैश्विक मानकों के अनुसार मजबूत स्थिति को दर्शाता है। आने वाले हफ्तों में वैश्विक बाजार की चाल और RBI की रणनीति पर विदेशी मुद्रा भंडार की दिशा निर्भर करेगी।