Advertisement
uturntime
Breaking
कैथल में दसवीं के छात्र नवराज सिंह की चाकू मारकर हत्या, 5 नामजद समेत कई आरोपी अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: जांच जारी, पायलट द्वारा जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद करने की पुष्टि नहीं 38वीं मॉडर्न पेंडू मिनी ओलंपिक जरखड़ खेलें 13 से 15 फरवरी तक ट्रेड यूनियन के भारत बंद के आह्वान को मिला पूरा सपोर्ट- अध्यक्ष गिल दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज 6 ग्राम कथित हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार डीटिया खेलने के बहाने ठगी करने वाले कथित गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार सिधवां खुर्द में दुकानदार से कथित मारपीट व तोड़फोड़, तीन के खिलाफ मामला दर्ज नशा करते युवक को पुलिस ने किया काबू संक्रांति पर श्री गीता मंदिर में मां बगलामुखी हवन, पूज्य सीमा जी ने संगत को किया निहाल देर शाम तक चलती रही जेआरएस ईस्टमैन समूह पर इनकम टैक्स रेड , अभी 2 दिन तक कार्यवाही जारी रहने की चर्चाएं।
Logo
uturntime
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/12/फरवरी। थाना सदर जगरांव के अधीन पुलिस चौकी गांव काउंके कलां की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को कथित रूप से नशीला पदार्थ सेवन करते हुए काबू करने का दावा किया है। जानकारी देते हुए एएसआई धर्मिंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव काउंके कलां से डल्ला रोड की ओर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए गश्त कर रहे थे। टी-पॉइंट काउंके खोसा के पास एक युवक सड़क किनारे बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस के अनुसार कथित रूप से नशा कर रहा था। पुलिस को देखकर उक्त युवक ने अपने पास रखा सामान जमीन पर फेंक दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पहचान कुलदीप सिंह उर्फ गग्गू पुत्र हाकम सिंह निवासी गांव काउंके खोसा, थाना सदर जगरांव, जिला लुधियाना के रूप में बताई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।