Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
लुधियाना 12 Feb । संक्रांति के पावन अवसर पर पक्खोवाल रोड स्थित श्री गीता मंदिर, विकास नगर में धार्मिक श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। महाकाली जी की अनन्य भगत एवं कौली धाम, पटियाला से पधारी पूज्य सीमा जी ने मंदिर पहुंचकर संगत को अपने आशीर्वचनों से निहाल किया। इस अवसर पर मां बगलामुखी जी का हवन प्रख्यात विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से संपन्न करवाया गया। हवन में श्रीमती ममता आशु ने भी भाग लिया और माता जी को चुनरी भेंट कर उनका स्वागत किया। पूज्य सीमा जी ने मंदिर परिसर का अवलोकन कर मंदिर सभा के सामाजिक व धार्मिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से मंदिर द्वारा संचालित कंप्यूटर सेंटर, सिलाई केंद्र और होम्योपैथी डिस्पेंसरी की प्रशंसा की। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ मुहिम और जरूरतमंद कन्याओं के विवाह संपन्न करवाने जैसे सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। मंदिर सभा के महासचिव प्रदीप ढल ने सीमा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से संगत को आध्यात्मिक ऊर्जा मिली है। इस मौके पर पवन कांत वोहरा, राजन उप्पल, ओम प्रकाश शर्मा, अमित कुमार, रणधीर शर्मा तथा महिला मंडल की सदस्यों ने माता जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और सनातन धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।