Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के पालन में मिली 68 दिनों की अस्थायी राहत मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को समाप्त हो गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने यह छूट दिसंबर 2025 में आए गंभीर परिचालन संकट के बाद दी थी, ताकि एयरलाइन अपने पायलट रोस्टर और उड़ान संचालन को नए सुरक्षा मानकों के अनुरूप ढाल सके। अब बुधवार, 11 फरवरी 2026 से इंडिगो को बिना किसी अतिरिक्त छूट के संशोधित नियमों का पूर्ण पालन करना होगा। राहत अवधि के दौरान डीजीसीए ने इंडिगो की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। एयरलाइन से प्रति घंटे फ्लाइट रिपोर्ट, साप्ताहिक व पाक्षिक प्रदर्शन विवरण मांगा गया। साथ ही एयरपोर्ट पर विशेष अधिकारी तैनात कर ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की गई। डीजीसीए पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इंडिगो ने दावा किया है कि वह नए नियम लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने क्रू शेड्यूलिंग में बदलाव करते हुए पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेशियो बढ़ाया और रिजर्व पायलट पूल मजबूत किया है। गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में 5,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने पर इंडिगो पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अब नए FDTL नियमों के तहत पायलटों के आराम, रात की उड़ानों की सीमा और थकान प्रबंधन पर सख्ती होगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू सेवा मिलने की उम्मीद है।