Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/11 फरवरी। अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक रिमोट कंट्रोल से संचालित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक विदेशी निर्मित पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर के सीधे संपर्क में था। वह एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचते हुए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने साझा की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद आतंकी खेप सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से भेजी गई थी। इसे अमृतसर के ऑटो किरटो क्षेत्र में एक पूर्व निर्धारित स्थान से बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बरामद रिमोट कंट्रोल आईईडी का इस्तेमाल किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया है और राज्य की सुरक्षा को गंभीर खतरे से बचाया गया। ----