Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
अणधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई, चला पीला पंजा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी क्षेत्र में गमाडा की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
डेराबस्सी 09 Feb : डेराबस्सी क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से विकसित की जा रही अणधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। बिना किसी वैधानिक अनुमति के विकसित की जा रही रिहायशी और औद्योगिक कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया, जिससे कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई जिला टाउन प्लानर हरप्रीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। गमाडा की टीम ने डेराबस्सी के नजदीकी गांव समगौली, बेहड़ा, निंबूआ, सुंदरां, दफरपुर, मोर ठीकरी और पंडवाला में अणधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इन सभी स्थानों पर कॉलोनाइजर बिना मंजूरी के प्लॉट काटकर कॉलोनियां विकसित कर रहे थे, जो नियमों का खुला उल्लंघन था। कार्रवाई के दौरान गमाडा विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही, जिसकी अगुवाई जेई शुभकर्ण सिंह ने की। उनके साथ विभाग का सुरक्षा स्टाफ और पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जेई शुभकर्ण सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले यह अवश्य जांच लें कि संबंधित कॉलोनी सक्षम प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। अणधिकृत कॉलोनियों में निवेश करने पर भविष्य में लोगों को कानूनी परेशानियों के साथ-साथ भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि गमाडा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देना है। नियमों का उल्लंघन कर की जा रही किसी भी अवैध निर्माण गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियम तोड़ने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। गमाडा की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि डेराबस्सी क्षेत्र में अणधिकृत कॉलोनियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।