लुधियाना/यूटर्न/9 फरवरी। स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राइड फॉर हेल्थ साइक्लिंग पहल का आयोजन डायरी नेचुरल द्वारा किया गया। इस फिटनेस अभियान की मेज़बानी शहर की जानी-मानी साइक्लिस्ट ऋतु मेहता ने की, जिसमें सेहत और फिटनेस का संदेश लेकर निकली राइड फॉर हेल्थ साइक्लिंग पहल भर से 65 उत्साही साइक्लिस्टों ने भाग लिया। इस पहल के अंतर्गत 58 किलोमीटर लंबी साइक्लिंग राइड आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक फिटनेस, सक्रिय जीवनशैली और संतुलित पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। साइक्लिस्टों ने यह संदेश दिया कि नियमित व्यायाम के साथ शुद्ध दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन रोज़मर्रा की सेहत के लिए बेहद आवश्यक है। डायरी नेचुरल की डायरेक्टर डॉ. सुकीरत मान की प्रेरणा से आयोजित इस पहल ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ समाज का निर्माण फिट शरीर और शुद्ध आहार से ही संभव है।
----