प्राईवेट पार्ट पर मारपीट कर नगदी व दसतावेज लूटे
 
BY utrun / April 24, 2024
(पंजाब/यूटर्न 24 अप्रैल): जालंधर में काजी मंडी के पास करीब 7 लुटेरों ने एक मजदूर के साथ मारपीट की और उसकी नगदी तथा दस्तावेज छीन कर और फरार हो गए। आरोपियों ने पीडि़त मजदूर को इतनी बुरी तरह पीटा कि देर रात उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपियों ने पीडि़त युवक के प्राइवेट पार्ट्स पर कई बार हमला किया। घटना की जानकारी थाना रामामंडी पुलिस को दे दी गई है। लंमा पिंड में स्थित एक कॉलोनी के रहने वाले मोनू के परिवार ने बताया कि मोनू मजदूरी कर किसी तरह अपने घर चलाता है। मोनू के पिता की मौत हो चुकी है। मंगलवार को देर रात मोनू अपने काम से घर लौट रहा था। जब वह काजी मंडी के पास पहुंचा तो करीब सात अज्ञात लुटेरों ने हथियारों के बल पर मोनू को रोक लिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पीडि़त पर के कंधे, पेट और प्राइवेट पार्ट पर कई बार वार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पीडि़त ने किसी की मदद से मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। परिवार ने तुरंत मोनू को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी पीडि़त मोनू से करीब पांच हजार रुपए मजदूरी और उसके दस्तावेज लूट ले गए। आज पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू करेगी। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।

s