नानी के घर गई किशोरी को मामा के कुत्ते ने काटा, मां ने भाई पर दर्ज कराया केस

BY utrun / April 24, 2024
पूर्वी दिल्ली, यूटर्न/23 अप्रैल।
 गांधी नगर इलाके में नानी के घर गई किशोरी को उसके मामा के देसी नस्ल के पालतू कुत्ते ने काट लिया। खुशी को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। किशोरी की मां पूनम ने 21 अप्रैल को गांधी नगर थाने में अपने भाई राजेश के खिलाफ जानवर पालकर मानव जीवन खतरे में डालने की धारा में प्राथमिकी करवाई है।
पूनम अपने परिवार के साथ गीता कालोनी इलाके में रहती है। धर्मपुरा में उनका मायका है। उनकी बेटी खुशी 17 अप्रैल को नानी के घर गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मकान के भूतल पर उनका भाई राजेश रहता है। कोरोना के दौरान उनके भाई ने देसी नस्ल का कुत्ता पाला था।
महिला का आरोप है कि उनका भाई कुत्ते को पीटता है, जिससे वह आक्रामक हो गया है। उनकी बेटी घर पर थी, तभी कुत्ते ने काट लिया। छह माह पहले भी कुत्ते ने घर में किशोरी को काटा था। आरोप है कि किशोरी का मामा कुत्ते को बांधकर नहीं रखता है। जब पहली बार कुत्ते ने काटा था तो आरोपित ने अपनी बहन से माफी मांग ली थी।
पहले भी हिंसक होते रहे हैं कुत्ते
24 जनवरी 2024 : फर्श बाजार इलाके में कुत्ते ने दो वर्ष के बच्चे को काटा।
30 मार्च 2024 : शिव विहार इलाके में कुत्ते ने युवती को काटा।
20 मार्च 2024 : मानसरोवर पार्क इलाके में सुबह की सेर पर जा रही महिला को कुत्ते ने काटा

s