दर्जनों वारदातों में वाछिंत बंबीहा गैंग के 2 शूटर गिरफतार

BY utrun / April 19, 2024

(पंजाब/यूटर्न 19 अप्रैल): कई आपराधिक वारदातों में वछिंत बंबीहा गैंग के दो शूटरों को जालंधर की स्पैशल सैल की पुलिस ने गिरफतार कर लिया,हालांकि उन्होने पुलिस को देख भागने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने उनकी एक नही चलने दी और दोनों को दबौच लिया। पुलिस ने गिरफतार किए अनिल कुमार उर्फ रॉकी और मुकेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के पास से 3 अवैध हथियार और एक किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। डीजीपी ने खुलासा किया है कि उक्त आरोपियों ने कई हत्याओं और फिरौती के केसों में लिप्त थे। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों स्पेशल सेल द्वारा रामामंडी के पास से गिरफतार किया गया। आरोपी मुकेश शर्मा निवासी करोल बाग, जालंधर और अनिल कुमार उर्फ रॉकी निवासी जालंधर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी क्रिमिनल बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं। उक्त आरोपियों से पुलिस ने एक किलो अफीम और 3 इंडियन पिस्टल बरामद किए हैं। पिस्टलों के साथ आरोपियों से 6 जिंदा कारदूस और 3 मैगजीन भी मिले हैं। पुलिस आरोपियों के लिंक खंगाल रही है कि उक्त आरोपी किस गैंग के साथ अटैच थे।

s