लुधियाना की स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. रुपिंदर कौर खेड़ा ज्वैल ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित

BY utrun / April 17, 2024

लुधियाना/यूटर्न/17 अप्रैल
लुधियाना की डॉ रूपिंदर कौर खेड़ा ने ज्वैल ऑफ़ इंडिया अवार्ड को जीत कर अपने माता पिता और पूरे पंजाब के साथ लुधियाना का भी नाम रोशन किया है।बता दे यह अवार्ड इन्हें मुंबई के कॉर्डेलिया क्रूज़ पर आयोजित फर्स्ट नारी इवेंट में प्रिंसेस श्रेणी में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा ने ताज पहना कर दिया है और यह उनके लिए गर्व की बात है।मीडिया से बात करते हुए रुपिंदर रूपी ने कहा कि ज्वैल ऑफ इंडिया इस प्रतियोगिता में देश विदेश से दो ऐज ग्रुप 25 से 40 और 40 से 60 की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। फिनाले में चयनित 50 महिलाओं को प्रतियोगिता में पीछे करते हुए कई राउंड पार करते हुए डा रुपिंदर कौर खेड़ा ने जीत हासिल की। बता दे डॉ रूपी खेड़ा जो की नामी स्किन स्पेशलिस्ट हैं।उन्होंने कहा कि डॉक्टरी पेशे से होते हुए भी उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था। उन्हें ख़ुद पर विश्वास था कि वे ज़रूर जीत हासिल कर लेगी।वह अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता जिन्होंने इन्हें प्रोत्साहित किया और अपने बुलंद जज्बे और आत्मविश्वास और अपने दोस्तो को देती है।उन्होंने महिलाओ को मैसेज देते हुए कहा कि हमे अपने टैलेंट को इस तरह के पेजेंट्स में भाग लेकर जरूर आगे लेकर आना चाहिए चाहे हम जीत हासिल करे या न करे।

s