लोक सभा चुनाव 2024,प्रत्येक राजनितक पार्टी में फूट या फिर टूट,पार्टी पोलिसी से नाराज नेता दल बदलने लगे

BY utrun / April 17, 2024

(लुधियाना/यूटर्न 17 अप्रैल): जैसे ही लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हुआ तभी से राजनितक पार्टियों में टूट व फूट जारी है,कुछ नेता अपने हाईकमान से दिये गये प्रत्याशी से नाखुश है तो कई पुराने नेताओं को छोड पार्टी ने नये दलबदलु नेता को टिक्ट थमा दिया,इससे परेशान होकर पार्टी छोडने को मजबूर हो रहे है,हालात तो यह है कि चंडीगढ में प्रत्याशी के ऐलान के बाद 36 कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी को ही अलविंदा कह दिया। कांग्रेस में खासकर इस समय स्थिति विस्फोटक बनी हुई है। पटियाला के वर्कर व नेता धर्मवीर गांधी को टिक्ट दिये जाने से बेहद खफा थे। इसी कारण आज डैमेल कंट्रोल करने के लिये पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग खुद जुट गए हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद डॉ. धमवीर गांधी को लोकसभा चुनाव टिकट देने से पार्टी के कई नेता नाराज चल रहे थे। राजा वडि़ंग आज पटियाला कांग्रेस के सीनियर नेता व राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज के घर पहुंचे। साथ ही उन्हें साधने की कोशिश की। खुद वडिंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर इस संबंधी फोटो शेयर की गई। जिसमें लिखा- हरदयाल कंबोज के घर पर दोपहर के खाने के समय। इस मौके कई अन्य नेता भी उनके साथ कई नेता दिख रहे हैं।
टिकट बदलने की कर रहे हैं मांग
पटियाला कांग्रेस में डॉ. धर्मवीर गांधी के खिलाफ टकसाली नेता एकजुट हैं। कई विधायकों व सीनियर नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल हुआ है। 20 तारीख को पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज की तरफ से मीटिंग बुलाई गई है। चर्चा है कि कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसी तरह पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर भी पार्टी के फैसले से खुश नहीं है। वहीं पूर्व वित्त मंत्री और छह बार के विधायक लाल सिंह भी इस मामले में पार्टी से अलग चल रहे हैं। सारे नेता पहले दिन से पटियाला में टकसाली नेता को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। पार्टी के इस फैसले से सब नाराज हैं। वह मांग कर रहे हैं कि इस टिकट को बदला जाए। इससे पहले उनकी तरफ से पार्टी हाईकमान को इस बारे में एक पत्र भी लिखा गया था। साथ ही पार्टी ब्लाक प्रधान भी इस बारे मीटिंग कर चुके हैं।
विजय सांपला छोड़ सकते हैं बीजेपी,कांग्रेस-अकाली दल के संपर्क मे
इसी तरह से पंजाब भाजपा के दिग्गज नेता और एससी कमिशन के पूर्व चेयरमैन रहे विजय सांपला जल्द ही बीजेपी छोड़ सकते हैं। सांपला होशियारपुर से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हैं। इसी नाराजगी की वजह से बीते दिन सांपला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार हटा दिया था। सूत्रों का कहना है कि सांपला बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हालांकि सांपला के अकाली दल में जाने की भी चर्चा है। इसे लेकर फिलहाल सांपला ने कोई बयान नहीं दिया है। कल यानी मंगलवार को सांपला द्वारा किया गया एक ट्वीट काफी चर्चा में है।
क्या लिखा था टवीट में
विजय सांपला ने ट्वीट पर लिखा था कि एक रास्ता बंद होता है भगवान और कई रास्ते खोल देता है। मेरे लिए भी भगवान ने कोई रास्ता ज़रूर निर्धारित किया होगा। मेरा साथ देने वाले सभी साथियों का बहुत- बहुत धन्यवाद। बता दें कि बीजेपी द्वारा होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनिता सोम प्रकाश को टिकट मिलने से सांपला नाराज हैं।
दूसरी बार टिकट कटने से विजय सांपला का गुस्सा फूटा
विजय सांपला पंजाब के दिग्गज दलित नेताओं में से एक हैं। विजय सांपला 2014 से 2019 तक पंजाब की होशियारपुर सीट से सांसद रहे। 2019 में उनकी टिकट काट कर सोम प्रकाश को दे दी गई। 2024 में सांपला ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। भाजपा ने उन्हें टिकट ना देते हुए सोमप्रकाश की पत्नी अनीता सोप प्रकाश को टिकट दे दी। जिसके बाद उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने 5 घंटे के अंदर-अंदर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े बदलाव किए हैं।
बिट्टू पर भडक़े कांग्रेस प्रधान वडि़ंग
लुधियाना से कांग्रेस छोड कर बीजेपी में गये लोकसभा उंमीदवार पर कांग्रेस प्रधान ने तंज कसा है। कांग्रेस से बीजेपी में आए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा के विज्ञापन बोर्डों पर कांग्रेस के पूर्व मुखयमंत्री स्व. बेअंत सिंह की तस्वीर लगाई है। जिसको को लेकर सियासी खींचतान शुरू हो गई। प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वडि़ंग ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है। वडि़ंग ने पोस्ट शेयर कर लिखा-बिट्टू जी आप तो भाजपा के खेमे में खड़े होकर सत्ता की भूख वाली अपनी शखिसयत को जग जाहिर कर चुके हो। लेकिन सरदार बेअंत सिंह की उस सफेद पगड़ी को तो बखश दे। उन्हें बदनाम न करें। उनकी तस्वीर का वोट लेने के लिए इस्तेमाल करके उनकी शहादत का मजाक बना रहे है। वडि़ंग ने लिखा कि बिट्टू अपने अकल को हाथ मारे। वडि़ंग के इस टवीट के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार बिट्टू के द्वारा लगाए गए पोस्ट पर कमेंट दे रहे है।

s