पुलिस कर्मी ने पंजाबी मूल के युवक को गोली मार कर दी हत्या,खुद को भी किया शूट

BY utrun / April 17, 2024

(पंजाब/यूटर्न 17 अप्रैल): मूल रूप से पंजाब के गांव टाहली के रहने वाले सतपाल सिंह नामक व्यकित को इटली के ब्रेशिया शहर में एक पुलिस कर्मी ने शूट कर दिया,व्यकित की मौत के बाद उसने खुद को फंसता देख अपने आप को शूट कर लिया। मृतक की पत्नी व दो बेटे हैं। घटना शनिवार शाम की है। मृतक अपने घर पर मौजूद था। तभी उनका एक जानकार इटालियन पूर्व पुलिसकर्मी यूसेप वेलेटी(70 )उनके घर पर आया। इस दौरान दोनों की किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। इसके बाद उसने सतपाल सिंह पर गोली चला दी थी। वहीं, घर के बाहर जाकर खुद को भी गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना बैसाखी वाले दिन की है। पता चला है कि उस दिन वहां पर नगर कीर्तन निकाला गया था। सतपाल सिंह नगर कीर्तन में शामिल होकर आए थे। बताया जाता है कि सतपाल सिंह लंबे समय से इटली में रह रहा था। इसकी हत्या से परिवार और गांव वाले काफी दुखी है। इटली में काफी संखया पंजाब व उत्तरी भारत के लोग रहते हैं।

s