मंडी में जाकर कंगना के खिलाफ पंजाबी करेगें प्रचार,:राजा वडिंग
 
BY utrun / April 15, 2024
(पंजाब/यूटर्न 14 अप्रैल): किसानों के खिलाफ गलत टिप्पनी करने तथा 2014 को हिन्दुस्तान आजादी जैसे जवाब देनेे व सुभाष चंद्र बोस को पहला प्रधानमंत्री कहने वाली भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत की मुशकिलों में बडौतरी होने जा रही है,वैसे तो पंजाब के अंदर गांवों में भाजपा प्रत्याशियों को घुसने तक नही दिया जा रहा,वहीं अब पंजाबी मंडी से चुनाव लड रही है तो अब पंजाब के लोग वहां जाकर उसका विरोध करेगें,ऐसा कहा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग ने। उन्होंने कहा कि कंगना के खिलाफ पूरा पंजाब चुनाव लड़ेगा। जिस तरह किसान आंदोलन में अभिनेत्री ने पंजाब के किसानों के खिलाफ टिप्पणी की थी। अब उसके खिलाफ मंडी जाकर पंजाब के लोग जाकर प्रचार करेंगे। वहीं, उन्होंने मंडी सीट के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे।
कंगना से जुड़ा यह है विवाद
दरअसल जब किसान आंदोलन एक चल रहा था तो कंगना रनोट ने एक विवादित ट्वीट किया था। जिसमें एक बुजुर्ग महिला को कंगना ने 100 रुपए लेकर धरने में जाने वाली औरत कह दिया था। यह महिला बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय महिला किसान महिंदर कौर थी। जिसके बाद खिलाफ उन्होंने बठिंडा कोर्ट में केस कर दिया। हालांकि इसके बाद से लोग उनसे गुस्से में है। इतना ही नहीं जब वह अपने घर से चंडीगढ़ जा रही थी, तो किसानों ने श्री आनंदपुर साहिब साहिब में उनका घेराव किया था। वहीं, इसके बाद उनकी सिक्योरिटी तक बढ़ा दी गई है। उसके बाद जब किसानों ने केन्द्र सरकार से एमएसपी की मांग लेकर दिल्ली जाना चाहा तो पंजाब के किसानों को दिल्ली जाते समय हरियाणा के बार्डर पर रोक दिया गया था। इसी चीज से ही किसान भाजपा से नाराज है। उनका कहना है कि जब किसान दिल्ली नहीं जा सकते है तो भाजपा वाले उनके गांवों में नहीं आ सकते हैं। इसके लिए उनकी तरफ से पोस्टर व बैनर लगाए गए हैं।

s