Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
थाना सेक्टर-34 से चंद कदम दूर चोरी की बेखौफ वारदात - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
दुकानों में घुसे 7 युवक, पहले खाया-पिया फिर उड़ाया नकद व सामान, CCTV में कैद
अजीत झा. चंडीगढ़ 05 Feb : शहर में चोरी की घटनाएं अब इस कदर बेपरवाह हो चुकी हैं कि चोरों को न पुलिस का डर है और न ही थाने की नजदीकी का। सेक्टर-34 थाना क्षेत्र से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित बूथ मार्केट में तड़के चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने एक दुकान में चोरी करने से पहले बैठकर आराम से खाना-पीना भी किया। यह पूरी घटना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बूथ मार्केट स्थित आनंद इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदार के अनुसार, सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर से टॉर्च, ब्लूटूथ डिवाइस और तारों के बंडल गायब मिले। चोरी हुआ सामान की अनुमानित कीमत 13–14 हजार रुपए बताई जा रही है। स्टेशनरी दुकान बची, लेकिन ताले टूटे चोरों ने पास की शिवा स्टेशनरी के भी दोनों ताले तोड़ दिए, हालांकि अंदर लगे सेंटर लॉक के चलते वहां से कोई सामान चोरी नहीं हो सका। शू-कैफे-34 से करीब 10 हजार रुपए नकद चोरी होने की सूचना है। वहीं सबसे चौंकाने वाली घटना एक फास्ट फूड की दुकान में सामने आई, जहां चोरों ने न सिर्फ नकदी और सामान चुराया बल्कि दुकान में रखी नमकीन खाई, कोल्ड ड्रिंक पी और मौके पर ही “पार्टी” कर डाली। इस दुकान से करीब 10 हजार रुपए नकद, तीन चाकू, एक टैबलेट और एक मोबाइल फोन चोरी हुआ है। चोरों को थी दुकानों के समय की पूरी जानकारी दुकानदार संजय ने बताया कि मार्केट की एक दुकान रात करीब एक बजे बंद होती है, जबकि दूसरी सुबह चार बजे। इसके तुरंत बाद ही चोरों का मार्केट में पहुंचना यह दर्शाता है कि उन्हें दुकानों के खुलने-बंद होने का पूरा शेड्यूल पहले से पता था। CCTV में 7 चोर, चेहरे खुले, हाथ में लोहे का हथियार पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुल 7 युवक वारदात में शामिल थे। एक युवक के हाथ में लोहे का हथियार भी नजर आ रहा है।चोर दो एक्टिवा पर सवार होकर आए एक पर चार और दूसरी पर तीन युवक। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था और न ही चेहरा छिपाने की कोशिश की गई।फुटेज में यह भी दिखता है कि चोर पहले दुकानों के बाहर रखा सामान चेक करते हैं, फिर बोरे में सामान भरते हुए ताले तोड़कर अंदर घुसते हैं और चोरी के बाद आराम से फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है, लेकिन थाने के पास हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।