अजनाला विधायक ने पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार के निवास पर पहुंचकर परिवार से की मुलाकात; घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं, दोषियों और साजिशकर्ताओं पर होगी सख्त कार्रवाई, बाढ़ के दौरान अजनाला क्षेत्र में ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवा को याद करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और चढ़दी कला की कामना की
अमृतसर (आर. के. उप्पल) : पूर्व मंत्री एवं अजनाला से विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह जी के निवास पर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना।
धालीवाल ने घर के बाहर गोली चलने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार दोषियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विधायक ने कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह जी और उनका परिवार पूर्ण चढ़दी कला में है, यह देखकर उन्हें संतोष हुआ। उन्होंने ज्ञानी जी को सिख पंथ की महान शख्सियत बताते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान अजनाला क्षेत्र के लोगों के लिए उनके सहयोग और सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने ज्ञानी रघबीर सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और सदैव चढ़दी कला में रहने की कामना की।