ddos for hiredstatdstat l4링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음dstatip stressercasibombetciocasibomcasibomcasibom girişjojobetcasibommatbet güncel girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişmatbetjojobet 8228holiganbet 7669grandpashabet 8247casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomjojobet링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길
New Delhi: यूपी चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज, पीएम मोदी से योगी की घंटेभर से अधिक चली मुलाकात - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: यूपी चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज, पीएम मोदी से योगी की घंटेभर से अधिक चली मुलाकात Chandigarh: रिश्वत नहीं, आरोपी के कार्ड और पैसों के इस्तेमाल का आरोप; ASI आशीष प्रताप सिंह सस्पेंड Ludhiana: NRI की जमीन पर कब्जे का आरोप, एशियन स्कूल चेयरमैन बोले-‘उल्टा हमारे साथ हुआ फ्रॉड’ Jalandhar: कैंटर से टकराकर चकनाचूर हुई स्विफ्ट, दो युवक कार में फंसे, तीन की मौके पर मौत Panchkula: तीज के रंग में रंगा पंचकूला, पारंपरिक परिधानों और नृत्य से सजी महिलाओं की महफिल Panchkula: बॉक्सिंग रिंग में निखरी प्रतिभाएं, पंचकूला कैंप में खिलाड़ियों ने सीखी तकनीक, फिटनेस और अनुशासन की बारीकियां Ludhiana: ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन, बेहतर भविष्य’—डीएवी स्कूल में शिक्षकों ने सीखे तनाव प्रबंधन के गुर Ludhiana: उद्योग जगत ने थामी खेलों की कमान, सीआईसीयू इंडोर गेम्स में टेबल टेनिस का रोमांच Ludhiana: एक चैंपियनशिप, तीन रनर-अप और 15 खिलाड़ी जिला स्तर पर, बीवीएम यूएसएन ने रचा खेलों में नया अध्याय Chandigarh: 106 चालान, कई जगहों से कब्जे साफ: चंडीगढ़ में सड़कों और फुटपाथों पर निगम की सख्ती Chandigarh: 14.66 लाख से संवरेगी सेक्टर-24 की सार्वजनिक सुविधा, तीन महीने में तैयार होगा नया शौचालय दोस्तों को छोड़ने जा रहे युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, परिवार ने एनकाउंटर तक संस्कार न करने का किया ऐलान
Logo
Uturn Time
मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातों का दौर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब दो महीने पहले भी योगी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लगातार हो रही इन बैठकों को पार्टी की रणनीतिक तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय से जोड़कर देखा जा रहा है।
नई दिल्ली (Naren Danu) : उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के बीच दिल्ली में शनिवार को राजनीतिक हलचल तेज दिखाई दी। मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक एक घंटे से अधिक चली। इसके बाद योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी की लंबी मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बैठक में हुई चर्चा का आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सरकार-संगठन के तालमेल पर भी मंथन के संकेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री की बैठकों के दौरान उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, आगामी चुनाव की रणनीति तथा केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। खास तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी के बीच हुई मुलाकातों ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। दो महीने में दूसरी बार दिल्ली दौरा उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी। अब एक बार फिर दिल्ली में दोनों शीर्ष नेताओं से उनकी मुलाकात को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।