ddos for hiredstatdstat l4링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음dstatip stressercasibombetciocasibomcasibomcasibom girişjojobetcasibommatbet güncel girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişmatbetjojobet 8228holiganbet 7669grandpashabet 8247casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomjojobet링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길
Guwahati: धीरे-धीरे सामान्य हो रही असम की जिंदगी, फिर भी 464 गांव बाढ़ की चपेट में; राहत-बचाव अभियान जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: यूपी चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज, पीएम मोदी से योगी की घंटेभर से अधिक चली मुलाकात Chandigarh: रिश्वत नहीं, आरोपी के कार्ड और पैसों के इस्तेमाल का आरोप; ASI आशीष प्रताप सिंह सस्पेंड Ludhiana: NRI की जमीन पर कब्जे का आरोप, एशियन स्कूल चेयरमैन बोले-‘उल्टा हमारे साथ हुआ फ्रॉड’ Jalandhar: कैंटर से टकराकर चकनाचूर हुई स्विफ्ट, दो युवक कार में फंसे, तीन की मौके पर मौत Panchkula: तीज के रंग में रंगा पंचकूला, पारंपरिक परिधानों और नृत्य से सजी महिलाओं की महफिल Panchkula: बॉक्सिंग रिंग में निखरी प्रतिभाएं, पंचकूला कैंप में खिलाड़ियों ने सीखी तकनीक, फिटनेस और अनुशासन की बारीकियां Ludhiana: ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन, बेहतर भविष्य’—डीएवी स्कूल में शिक्षकों ने सीखे तनाव प्रबंधन के गुर Ludhiana: उद्योग जगत ने थामी खेलों की कमान, सीआईसीयू इंडोर गेम्स में टेबल टेनिस का रोमांच Ludhiana: एक चैंपियनशिप, तीन रनर-अप और 15 खिलाड़ी जिला स्तर पर, बीवीएम यूएसएन ने रचा खेलों में नया अध्याय Chandigarh: 106 चालान, कई जगहों से कब्जे साफ: चंडीगढ़ में सड़कों और फुटपाथों पर निगम की सख्ती Chandigarh: 14.66 लाख से संवरेगी सेक्टर-24 की सार्वजनिक सुविधा, तीन महीने में तैयार होगा नया शौचालय दोस्तों को छोड़ने जा रहे युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, परिवार ने एनकाउंटर तक संस्कार न करने का किया ऐलान
Logo
Uturn Time
असम में बाढ़ से जनजीवन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। 10,748 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि जलमग्न है और हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, वायुसेना और पुलिस राहत कार्यों में जुटी हैं। शुक्रवार को आठ नावों से 112 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
गुवाहाटी (Naren Danu) : असम में आई विनाशकारी बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन राज्य के बड़े हिस्से में संकट अभी भी गहरा बना हुआ है। ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट समेत कई जिलों में बाढ़ ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालात सुधरने के बावजूद प्रभावित परिवारों को पूरी तरह सामान्य स्थिति में लौटने में लंबा वक्त लग सकता है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के 7 अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में बाढ़ से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को चराईदेव जिले से एक और शव बरामद होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा है। दो नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बाढ़ का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। धनसिरि नदी नुमलीगढ़ और गोलाघाट क्षेत्र में तथा कुसियारा नदी श्रीभूमि क्षेत्र में अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदियों के जलस्तर को लेकर प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच चिंता बनी हुई है। 13 जिलों के 464 गांवों पर बाढ़ की मार फिलहाल राज्य के 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें शिवसागर, गोलाघाट, नगांव, होजाई, शोणितपुर, धेमाजी, दरंग, बिश्वनाथ, कामरूप मेट्रो, लखीमपुर, उदालगुड़ी, जोरहाट और चराईदेव शामिल हैं। इन जिलों के 33 राजस्व मंडलों के 464 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कुल 1,55,849 लोग अब भी प्रभावित हैं, जबकि 10,748.64 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। 73 राहत केंद्र सक्रिय, हजारों लोगों को मिल रहा सहारा प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए राहत व्यवस्था जारी रखी है। राज्य में 55 राहत शिविर और 18 राहत वितरण केंद्र, यानी कुल 73 राहत केंद्र सक्रिय हैं। इन राहत शिविरों में 10,326 लोग शरण लिए हुए हैं, जबकि राहत वितरण केंद्रों के माध्यम से 6,881 गैर-शिविर प्रभावित लोगों को भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। हजारों पशु भी बाढ़ से प्रभावित बाढ़ ने इंसानों के साथ-साथ पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 47,879 पशु प्रभावित हुए हैं। इनमें 22,846 बड़े पशु, 18,083 छोटे पशु और 6,950 मुर्गी-पक्षी शामिल हैं। सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त, शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित बाढ़ के पानी से 122 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें अकेले शिवसागर में 120 और धेमाजी में दो मकान शामिल हैं। वहीं शिवसागर में चार पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 268 कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इनमें शिवसागर के 216, दरंग के 50 और धेमाजी के दो मकान शामिल हैं। शिवसागर में 76 पक्के मकानों को भी आंशिक क्षति पहुंची है। जिले में 213 मवेशी शेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बचाव अभियान में जुटी पूरी सरकारी मशीनरी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, अर्धसैनिक बल, एयरफोर्स, पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, स्थानीय प्रशासन और प्रशिक्षित स्वयंसेवक अभियान में जुटे हुए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रभावित इलाकों में 219 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इसके अलावा 8 नावें राहत अभियान में लगाई गईं। नावों के जरिए 112 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। राहत सामग्री की आपूर्ति जारी बाढ़ पीड़ितों के बीच सरकार की ओर से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और पशु चारा वितरित किया गया है। राहत सामग्री में 121.098 क्विंटल चावल, 22.413 क्विंटल दाल, 6.7329 क्विंटल नमक और 477.37 लीटर सरसों का तेल शामिल है। पशुओं के लिए 278.791 क्विंटल गेहूं का चोकर और 75.4 क्विंटल चावल का चोकर भी वितरित किया गया है। सड़क-पुलों को भारी नुकसान, पुनर्निर्माण की चुनौती बाढ़ से राज्य के कई हिस्सों में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। पानी उतरने के बाद सरकार के सामने इन क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बड़ी चुनौती होगी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और राज्य सरकार के कई मंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के साथ-साथ बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और सामान्य जनजीवन की बहाली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।