ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Zirakpur: मास्टर प्लान पर सख्ती: आर-4 रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर नगर परिषद की कार्रवाई शुरू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panchkula: ज्वेलरी विवाद बना 71 वर्षीय महिला की मौत का कारण, घरेलू नौकरानी और परिवार के दो सदस्य गिरफ्तार Chandigarh: पेपरलेस प्रशासन की ओर हरियाणा का कदम, सरकारी फाइलों का निपटारा होगा सिर्फ ई-ऑफिस से Ludhiana: बास्केटबॉल में डीएवी स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अंडर-14 और अंडर-17 टीमों ने लहराया परचम Ludhiana: उपलब्धियों का जश्न: बीसीएम आर्य इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाओं को मिला सम्मान Ludhiana: ₹700 एमआरपी वाला घी ₹400 में बिक्री का मामला, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच Derabassi: गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, महमदपुर में स्थापित हुई काशी की पवित्र मिट्टी Zirakpur: मास्टर प्लान पर सख्ती: आर-4 रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर नगर परिषद की कार्रवाई शुरू Zirakpur: सरकार के आश्वासन के बाद जीरकपुर सफाई कर्मियों का आंदोलन समाप्त, लोगों को मिली राहत Lalru: 30 साल पुराने लालड़ू अस्पताल को मिली नई ताकत, 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ ऐलान Jagran: जगरांव में भंगू का चुनावी अभियान तेज, व्यापारियों को भरोसा- विकास और नशामुक्ति होगी प्राथमिकता पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया का पहला फेज पूरा, 20 लाख फॉर्म वापिस नहीं आए, 4.12 लाख वोटर लापता, 5.74 लाख की हो चुकी मौत लुधियाना- गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को पिलाया जहर:पेट में पल रहे बच्चे की मौत, पति बोला- मैं दूसरी लड़की से प्यार करता हूं
Logo
Uturn Time
नगर परिषद ने शहर की भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को देखते हुए आर-4 सड़क के मार्ग में आने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। ईओ परमिंदर सिंह भट्टी के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध दुकान हटाई। अधिकारियों ने बताया कि अन्य निर्माणों को नोटिस जारी किए गए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जीरकपुर : शहर के मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित आर-4 सड़क और वीआईपी रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम ने आर-4 सड़क के निर्धारित मार्ग में बन रही एक अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान निर्माण कार्य भी तुरंत रुकवा दिया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) परमिंदर सिंह भट्टी के निर्देश पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय बराड़ के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि आर-4 सड़क शहर की भविष्य की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके मार्ग में किसी भी तरह का अतिक्रमण या अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय बराड़ ने बताया कि आर-4 सड़क की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माणों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्धारित क्षेत्र में निर्माण करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आर-4 सड़क के दायरे में आने वाली अन्य दुकानों और निर्माणों को भी नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। संबंधित पक्षों को नियमानुसार जवाब देने और स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया गया है। तय समय सीमा के भीतर नियमों का पालन नहीं करने पर नगर परिषद कानून के अनुसार अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई करेगी। नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि शहर के मास्टर प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने और भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आर-4 सड़क परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से सड़क के मार्ग में आने वाले सभी अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।