ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Guwahati: ऊपरी असम में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, राहत अभियान तेज; सरकार ने बचाव में झोंकी पूरी ताकत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panchkula: ज्वेलरी विवाद बना 71 वर्षीय महिला की मौत का कारण, घरेलू नौकरानी और परिवार के दो सदस्य गिरफ्तार Chandigarh: पेपरलेस प्रशासन की ओर हरियाणा का कदम, सरकारी फाइलों का निपटारा होगा सिर्फ ई-ऑफिस से Ludhiana: बास्केटबॉल में डीएवी स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अंडर-14 और अंडर-17 टीमों ने लहराया परचम Ludhiana: उपलब्धियों का जश्न: बीसीएम आर्य इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाओं को मिला सम्मान Ludhiana: ₹700 एमआरपी वाला घी ₹400 में बिक्री का मामला, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच Derabassi: गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, महमदपुर में स्थापित हुई काशी की पवित्र मिट्टी Zirakpur: मास्टर प्लान पर सख्ती: आर-4 रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर नगर परिषद की कार्रवाई शुरू Zirakpur: सरकार के आश्वासन के बाद जीरकपुर सफाई कर्मियों का आंदोलन समाप्त, लोगों को मिली राहत Lalru: 30 साल पुराने लालड़ू अस्पताल को मिली नई ताकत, 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ ऐलान Jagran: जगरांव में भंगू का चुनावी अभियान तेज, व्यापारियों को भरोसा- विकास और नशामुक्ति होगी प्राथमिकता पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया का पहला फेज पूरा, 20 लाख फॉर्म वापिस नहीं आए, 4.12 लाख वोटर लापता, 5.74 लाख की हो चुकी मौत लुधियाना- गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को पिलाया जहर:पेट में पल रहे बच्चे की मौत, पति बोला- मैं दूसरी लड़की से प्यार करता हूं
Logo
Uturn Time
धनसिरि नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट में हालात सबसे गंभीर बने हुए हैं। 55 राहत केंद्र संचालित, मेडिकल टीमें और नावें राहत कार्य में लगीं। बाढ़ से सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
गुवाहाटी (Naren Danu) : असम में बाढ़ का संकट पूरी तरह टला नहीं है। राज्य के सात जिले अब भी गंभीर रूप से प्रभावित हैं, जहां लाखों लोगों का जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। सबसे खराब हालात शिवसागर जिले के हैं, जहां कई इलाकों में घरों और सड़कों पर अब भी पानी और कीचड़ जमा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चराईदेव, शिवसागर, धेमाजी, गोलाघाट, बिश्वनाथ, जोरहाट और लखीमपुर जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों के 24 राजस्व मंडलों के 380 गांवों की 1,28,071 आबादी प्रभावित हुई है, जबकि 14,230.148 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है। हालात अब भी गंभीर धनसिरि नदी नुमालीगढ़ क्षेत्र में अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शिवसागर जिले से दो और शव मिलने के बाद बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा 2 अगस्त से ऊपरी असम में डेरा डालकर राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। राहत अभियान जारी राज्य में 38 राहत शिविर और 17 राहत वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। राहत शिविरों में 11,066 लोग शरण लिए हुए हैं। 184 लोग राहत वितरण केंद्रों से सहायता प्राप्त कर रहे हैं। राहत कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, अर्धसैनिक बल, एयर फोर्स, पुलिस और अग्निशमन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर फोकस प्रभावित क्षेत्रों में 76 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। राहत एवं बचाव के लिए 23 नावें लगातार संचालन में हैं। बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए सरकार लगातार समीक्षा कर रही है। बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन ऊपरी असम के कई इलाकों में हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन राहत, पुनर्वास और आधारभूत ढांचे को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है।