ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Bhopal: भोपाल बनेगा देश का नया स्पोर्ट्स हब, अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का निर्माण तेज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panchkula: ज्वेलरी विवाद बना 71 वर्षीय महिला की मौत का कारण, घरेलू नौकरानी और परिवार के दो सदस्य गिरफ्तार Chandigarh: पेपरलेस प्रशासन की ओर हरियाणा का कदम, सरकारी फाइलों का निपटारा होगा सिर्फ ई-ऑफिस से Ludhiana: बास्केटबॉल में डीएवी स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अंडर-14 और अंडर-17 टीमों ने लहराया परचम Ludhiana: उपलब्धियों का जश्न: बीसीएम आर्य इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाओं को मिला सम्मान Ludhiana: ₹700 एमआरपी वाला घी ₹400 में बिक्री का मामला, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच Derabassi: गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, महमदपुर में स्थापित हुई काशी की पवित्र मिट्टी Zirakpur: मास्टर प्लान पर सख्ती: आर-4 रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर नगर परिषद की कार्रवाई शुरू Zirakpur: सरकार के आश्वासन के बाद जीरकपुर सफाई कर्मियों का आंदोलन समाप्त, लोगों को मिली राहत Lalru: 30 साल पुराने लालड़ू अस्पताल को मिली नई ताकत, 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ ऐलान Jagran: जगरांव में भंगू का चुनावी अभियान तेज, व्यापारियों को भरोसा- विकास और नशामुक्ति होगी प्राथमिकता पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया का पहला फेज पूरा, 20 लाख फॉर्म वापिस नहीं आए, 4.12 लाख वोटर लापता, 5.74 लाख की हो चुकी मौत लुधियाना- गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को पिलाया जहर:पेट में पल रहे बच्चे की मौत, पति बोला- मैं दूसरी लड़की से प्यार करता हूं
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 136 एकड़ में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। पहले चरण का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में स्विमिंग कॉम्पलेक्स, इंडोर एरिना, हॉस्टल और अन्य आधुनिक खेल सुविधाएं नवंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
भोपाल (Narenb Danu) : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जल्द ही अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान बनाने जा रही है। नाथू बरखेड़ा में करीब 985.76 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी खेल परियोजना बनकर उभर रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को तय समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना मध्य प्रदेश को देश का नया स्पोर्ट्स हब बनाएगी और यहां भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी होगी। हॉकी से होगी शुरुआत पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला सिंथेटिक हॉकी टर्फ और 5,000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम तैयार किया गया है। इसी मैदान पर अक्टूबर-नवंबर 2026 में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप आयोजित होगी। एथलेटिक्स और फुटबॉल को भी मिलेगा बड़ा मंच अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला 10,000 क्षमता का एथलेटिक्स स्टेडियम बनाया जा रहा है। ट्रैक के बीच आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम भी विकसित किया जाएगा। तीन चरणों में तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट पहला चरण: हॉकी स्टेडियम और एथलेटिक्स ट्रैक (पूरी तरह तैयार)। दूसरा चरण: इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 300 खिलाड़ियों का हॉस्टल और घुड़सवारी ट्रैक (नवंबर 2026 तक पूरा होगा)। तीसरा चरण: क्रिकेट स्टेडियम और साइक्लिंग वेलोड्रोम का निर्माण। सेना भर्ती का भी लिया जायजा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में चल रही सेना भर्ती प्रक्रिया का भी जायजा लिया और अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस भर्ती अभियान में 4,500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिनमें से करीब 3,000 युवाओं का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स न केवल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देगा। खास बातें 985.76 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स। 136.29 एकड़ में विकसित होगा मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा खेल परिसर। अक्टूबर-नवंबर 2026 में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप। भोपाल को ग्लोबल स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम। तीन चरणों में तैयार होगा पूरा प्रोजेक्ट।