ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Chandigarh: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान को मिला युवाओं का समर्थन, चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर भी बनाई मजबूत पहचान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: बेअदबी मामलों पर सियासी वार-पलटवार तेज, चीमा ने कांग्रेस-अकाली दोनों को कठघरे में खड़ा किया Derabassi: डेराबस्सी प्रेस क्लब करेगा सामाजिक पहल, पौधारोपण से लेकर पत्रकार सेमिनार तक की तैयारियां शुरू Zirakpur: कर्तव्यनिष्ठा और शानदार रिकॉर्ड का मिला इनाम, जीवन सिंह को मिली इंस्पेक्टर पद की जिम्मेदारी Zirakpur: मेहनत को मिला सम्मान: सरकारी स्कूल भबात की होनहार छात्राओं को मिले मेरिट अवार्ड Ludhiana: डीएवी पब्लिक स्कूल पाखोवाल रोड को मिला नया नेतृत्व, डॉ. अनुराधा भाटिया ने संभाला प्रधानाचार्या का पदभार Chandigarh: नए हरियाणा का खाका तैयार, चार शहरों में बसेंगे आधुनिक सेक्टर और मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर Chandigarh: चार बच्चों की मौत से गमगीन चंडीगढ़, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद Jagran: नशा नेटवर्क पर शिकंजा: लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दर्ज किए चार NDPS केस Panipat: मेहनत और लगन का फल: पानीपत के निखिल-चंदन हरियाणा स्कूली खेलों की राज्य प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम Chandigarh: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान को मिला युवाओं का समर्थन, चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर भी बनाई मजबूत पहचान Chandigarh: रेड क्रॉस की अनूठी पहल: चंडीगढ़ में बढ़ेंगे पक्षियों के आशियाने, कई जगह बनेंगे ‘पंछी बसेरा’ Ludhiana: ‘राजा विरोध’ या हाईकमान को चुनौती? पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई ने पकड़ा नया सियासी मोड़
Logo
Uturn Time
माय भारत चंडीगढ़ के आयोजन में 200 युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश; शपथ अभियान में चंडीगढ़ ने 380 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया, अधिकारियों ने युवाओं से समाज को नशे से बचाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।
चंडीगढ़ : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत चंडीगढ़ की ओर से सोमवार को सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के करीब 200 युवाओं ने आठ विभिन्न विधाओं में भाग लेकर नशामुक्त भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में चंडीगढ़ प्रशासन के खेल निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नीरू मलिक ने आयोजन की मेजबानी पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता आठ श्रेणियों में आयोजित की गई। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘नशा मुक्त युवा कॉन्क्लेव’ में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान माय भारत चंडीगढ़ के यूटी निदेशक शिवधन शर्मा, माय भारत पंजाब की राज्य निदेशक रश्मीत कौर और सहायक निदेशक विक्रम सिंह ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। जिला युवा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि माय भारत पोर्टल पर आयोजित नशा मुक्ति शपथ अभियान में चंडीगढ़ ने 380 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने युवाओं से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने, नशा मुक्ति की शपथ लेने और नशामुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।