ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomjojobetjojobetbetnano girişjojobet girişjojobetgrandpashabet 8246grandpashabet 8246jojobet resmi girişjojobet 8226holiganbet 7659jojobet güncel girişjojobet 8226jojobet girişholiganbet 7659jojobetjojobet girişHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
पहली भारी बरसात से ही निगम के विकास कार्यों की हुई तक दिना दिन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: 108 एम्बुलेंस सेवा ने बचाई हजारों जिंदगियां, पंजाब में छह महीने में 91,713 लोगों को मिली इमरजेंसी मदद Chandigarh: रोहित-रवि बिरला AAP में शामिल, वार्ड-29 में पार्टी संगठन को मिलेगी नई ताकत; बोले- जनता की सेवा रहेगा लक्ष्य डीके इलेक्ट्रानिक्स को मिला राष्ट्रीय सम्मान, निदेशक अशोक धवन और नरेंद्र धवन हुए सम्मानित पहली भारी बरसात से ही निगम के विकास कार्यों की हुई तक दिना दिन Ludhiana: किडनी मरीजों के लिए नई उम्मीद बनी एबीओ-इनकम्पैटिबल ट्रांसप्लांट तकनीक, 9 साल से स्वस्थ जीवन जी रहे वीर सिंह Derabassi: डेराबस्सी में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का अभिनंदन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान Chandigarh: घर का खाना बना चर्चा का विषय: पति हर 'कैफ़े स्टाइल' डिश पर देते हैं ₹1000, वायरल वीडियो ने बांटी लोगों की राय Zirakpur: तकनीकी खराबी के बीच खुला रहा ढकोली रेलवे फाटक, चेतावनी के बावजूद ट्रैक पार करते रहे लोग; बाल-बाल बचा हादसा Derabassi: डेराबस्सी में सफाई कर्मियों के आंदोलन से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, एसपी विक्रम बराड़ ने यूनियन से की वार्ता Zirakpur: जीरकपुर में पुलिस नेतृत्व बदला, नए एसएचओ जसबीर सिंह तूर बोले— अपराध और नशा तस्करी पर होगी कड़ी कार्रवाई Panchkula: हरियाणा की लोक संस्कृति से सजा सांस्कृतिक उत्सव, पिंजौर ब्लॉक के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल Panchkula: बिना अनुमति निर्माण पर प्रशासन सख्त, पंचकूला के गांव बिल्ला में चला बुलडोजर; निवेशकों को भी दी चेतावनी
Logo
Uturn Time
बारिश से डूबा लुधियाना, कहीं सड़क धंसी तो कहीं कार पलटी, सीवरेज में गिरा बुजुर्ग लुधियाना/यूटर्न/30 जुलाई। लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों से लेकर नीचले सत्र के मुलाजिमों तक और हाउस के लीडरों द्वारा कुछ दिन पहले तक शहर की सीवरेज पाइपलाइन की सफाई कराने और ड्रेनेज सिस्टम दरुस्त करने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन वीरवार को सावन महीने की पहली भारी बारिश ने ही अफसरों और लीडरों के दावों की पोल खोलकर सामने रख दी है। कुछ घंटों की बरसात के बाद शहर का ऐसा कोई एरिया और एरिया नहीं जहां पानी न भरा हो। इस दौरान कई जगह सड़क धंस गई तो कहीं कार पलट गई। जबकि एक जगह तो बुजुर्ग सीवरेज के मेनहोल में जा गिरा। जिससे वे जख्मी हो गए। निगम अफसरों और हाउस लीडरों द्वारा पूरे शहर की सीवरेज प्रणाली को साफ करने और ड्रेनेज सिस्टम दरुस्त करने की बात कही गई थी। जिसके लिए करोडों रुपए के टेंडर भी लगाए गए। लेकिन फिर भी इन खर्च किए पैसों का असर देखने को नहीं मिला। पूरा दिन पूरा शहर पानी में डूबा रहा। बताया जा रहा है कि पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। बाजारों और अंदरुनी इलाकों में भारी नुकसान बता दें कि शहर के बाजारों और अंदरुनी इलाके इस बरसात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जहां न्यू सुंदर नगर में तो तीन फीट तक पानी भर गया। जबकि बाजारों में भी भारी मात्रा में पानी भरा रहा। कई दुकानों और घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया। पूरा दिन लोग बाल्टियां लेकर पानी बाहर निकालने में लगे रहे। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। हल्का वासी पानी में डूबे, विधायक राशन बांटने में व्यस्त रहे शहर के एक हल्के में जहां हर बार सबसे ज्यादा पानी भरता है, इस बार भी वहां पानी भरने से लोग डूबते रहे। लेकिन दूसरी तरफ विधायक राशन किट बांटने में व्यस्त रहे। वीरवार सुबह बेशक 1-2 घंटे राजनेता द्वारा कुछ इलाकों का दौरा करके बुड्ढे नाले को चैक किया गया। लेकिन बाद में वे अपने राशन वितरण समारोह में लगे रहे, जबकि हल्के की जनता पानी निकालती रह गई। सड़कों पर इंसान की जगह कूड़ा ही कूड़ा दिखा सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल करने के कारण कूड़ा करकट के पहाड़ बन रहे हैं। संबंधित पार्षदों द्वारा इसे अपने सत्र पर कंट्रोल करने की जगह लापरवाही की जा रही है। जिसका नतीजा रहा कि बारिश के बाद सड़कों पर इंसान कम और कूड़ा ज्यादा दिखा। वॉर्ड 72 में पड़ते जवाहर नगर कैंप में कोचर मार्केट से मिड्ढा चौक जाती मेन रोड पर कूड़ा ही कूड़ा था। कई घंटों तक कूड़ा उठाया ही नहीं गया। जिससे इलाके में गंदगी फैल गई। इसी तरह हल्का आत्म नगर की अरोड़ा पैलेस से दुगरी चौक वाली सड़क पर कॉम्पेक्टर के पास कूड़े के ढेर लगे थे। करीब 25 करोड़ के टेंडर लगाए, शुरुआत में हुई देरी चर्चा है कि नगर निगम द्वारा करीब 25 करोड़ के टेंडर लगाए गए। जिसमें सीवरेज लाइनें और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई शामिल थे। इन टेंडरों के मुताबिक काम चल रहा है। चर्चा है कि यह टेंडर मई की शुरुआत में लगाए गए। जबकि इन्हें पहले लगाना चाहिए था, ताकि 2-3 महीने में काम पूरा हो जाता और शहर पानी पानी न होता। मगर अफसरों और हाउस लीडरों ने इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया। जिसके नतीजे में सीवरेज लाइनें ब्लॉक हो गई और सारा पानी सड़कों पर आ गया। जालियों की भी नहीं हुई सफाई चर्चा है कि सड़कों की साइड़ पर लगी जालियों की भी सफाई नहीं की गई। जिस कारण बारिश का पानी जालियों में गया और गंदगी के कारण वे बंद हो गई। जिससे पानी आगे सीवर लाइनों तक पहुंचा नहीं और ओवरफ्लो होने से सारा पानी सड़कों पर आ गया। समय-समय पर फोटोज खींचवाकर प्रैस नोट भेजते रहे अफसर-लीडर चर्चा है कि निगम अफसरों और लीडरों द्वारा कुछ दिन पहले तक तो जमकर शहर में कूड़ा करकट व बुड्ढा दरिया साफ कराने और सीवरेज प्रणाली की सफाई कराने के दावे किए जाते रहे। जिसमें समय समय पर फोटोज खींचवाकर प्रैस नोट भी भेजे गए। लेकिन वीरवार को शहर के हालात देखकर लगता है कि वे कार्य सिर्फ खानापूर्ति ही थे। पक्खोवाल पर सड़क धंसने से गिरी कार पक्खोवाल रोड स्थित गुरदेव नगर के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब चौक के पास वीरवार सुबह एक कार जा रही थी। इसी दौरान चालक ने सामने से आ रही कार को पासिंग देने के लिए अपनी कार साइड पर रोक दी। इस बीच कार के एकदम नीचे से सड़क धंस गई। ड्राइवर ने जंप मारकर बचाव किया। कार खड्डे में जा गिरी। खुले सीवरेज में जा गिरा बुजुर्ग कोट मंगल सिंह इलाके में ड्यूटी पर जा रहा बुजुर्ग साइकिल समेत खुले सीवरेज में जा गिरा। बुजुर्ग के मुताबिक गटर में लोहे के सरिए लगे थे, जिनके सहारे वे बाहर निकला और मदद मांगी। अगर सरिए न होते तो भारी नुकसान हो सकता था। मॉडल टाउन रोड पर दीप अस्पताल के बाहर सड़क पर बने गड्‌ढे के कारण पानी में 5 ई-रिक्शा पलट गए। औद्योगिक राजधानी पानी में डूबी - बिट्‌टू इसी बीच पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट सांझी की। जिसमें लिखा था कि स्मार्ट सिटी की हालत देखिए। भगवंत मान सरकार के तथाकथित बदलाव की सच्चाई आज लुधियाना की सड़कों पर तैर रही है। पंजाब की औद्योगिक राजधानी पानी में डूबी हुई है और आप की सरकार सिर्फ विज्ञापनों के जरिए विकास कर रही है। लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और मुख्यमंत्री झूठे सपने बेचने में व्यस्त हैं। क्या यही आपका 'रंगला पंजाब' है।