ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomjojobetjojobetbetnano girişjojobet girişjojobetgrandpashabet 8246grandpashabet 8246jojobet resmi girişjojobet 8226holiganbet 7659jojobet güncel girişjojobet 8226jojobet girişholiganbet 7659jojobetjojobet girişHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Chandigarh: '20 हजार लीटर मुफ्त पानी लागू करो': हाउस मीटिंग से पहले कांग्रेस का ऐलान, शहर के मुद्दों पर रहेगा आक्रामक रुख - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: 108 एम्बुलेंस सेवा ने बचाई हजारों जिंदगियां, पंजाब में छह महीने में 91,713 लोगों को मिली इमरजेंसी मदद Chandigarh: रोहित-रवि बिरला AAP में शामिल, वार्ड-29 में पार्टी संगठन को मिलेगी नई ताकत; बोले- जनता की सेवा रहेगा लक्ष्य डीके इलेक्ट्रानिक्स को मिला राष्ट्रीय सम्मान, निदेशक अशोक धवन और नरेंद्र धवन हुए सम्मानित पहली भारी बरसात से ही निगम के विकास कार्यों की हुई तक दिना दिन Ludhiana: किडनी मरीजों के लिए नई उम्मीद बनी एबीओ-इनकम्पैटिबल ट्रांसप्लांट तकनीक, 9 साल से स्वस्थ जीवन जी रहे वीर सिंह Derabassi: डेराबस्सी में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का अभिनंदन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान Chandigarh: घर का खाना बना चर्चा का विषय: पति हर 'कैफ़े स्टाइल' डिश पर देते हैं ₹1000, वायरल वीडियो ने बांटी लोगों की राय Zirakpur: तकनीकी खराबी के बीच खुला रहा ढकोली रेलवे फाटक, चेतावनी के बावजूद ट्रैक पार करते रहे लोग; बाल-बाल बचा हादसा Derabassi: डेराबस्सी में सफाई कर्मियों के आंदोलन से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, एसपी विक्रम बराड़ ने यूनियन से की वार्ता Zirakpur: जीरकपुर में पुलिस नेतृत्व बदला, नए एसएचओ जसबीर सिंह तूर बोले— अपराध और नशा तस्करी पर होगी कड़ी कार्रवाई Panchkula: हरियाणा की लोक संस्कृति से सजा सांस्कृतिक उत्सव, पिंजौर ब्लॉक के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल Panchkula: बिना अनुमति निर्माण पर प्रशासन सख्त, पंचकूला के गांव बिल्ला में चला बुलडोजर; निवेशकों को भी दी चेतावनी
Logo
Uturn Time
कांग्रेस ने नगर निगम की आगामी हाउस मीटिंग में मुफ्त पानी के प्रस्ताव को लागू कराने के लिए जोरदार आवाज उठाने का निर्णय लिया है। पार्टी का कहना है कि सदन से दो बार पारित प्रस्ताव अब तक लागू नहीं हुआ। कांग्रेस पेयजल, सीवरेज, सफाई, सड़कों, पार्कों और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार जैसे मुद्दों पर भी प्रशासन को घेरते हुए जनहित के लंबित मामलों पर जवाब मांगेगी।
चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम की आगामी हाउस मीटिंग से पहले कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली है। गुरुवार को आयोजित कांग्रेस पार्षद दल की प्री-हाउस बैठक में निर्णय लिया गया कि सदन में एक बार फिर प्रत्येक परिवार को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके साथ ही शहर में पेयजल संकट, सीवरेज व्यवस्था, सड़कों की बदहाली, पार्कों के रखरखाव, स्वच्छता और नगर निगम की वित्तीय पारदर्शिता जैसे कई अहम मुद्दों पर भी प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का प्रस्ताव नगर निगम सदन दो बार पारित कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने आज तक इसे लागू नहीं किया। नेताओं का कहना था कि यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के लाखों परिवारों से जुड़ा जनहित का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में पारित प्रस्तावों की लगातार अनदेखी लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। ‘मुफ्त पानी जनता का अधिकार’ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर में बढ़ती महंगाई के बीच हर परिवार को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराना जरूरी है। उनका कहना था कि प्रशासन को सदन के निर्णयों का सम्मान करते हुए इस योजना को तत्काल लागू करना चाहिए। पार्टी ने साफ किया कि जब तक यह सुविधा लागू नहीं होती, तब तक इस मुद्दे को सदन के भीतर और बाहर लगातार उठाया जाएगा। पिछले प्रदर्शन का भी दिलाया याद बैठक में नेताओं ने याद दिलाया कि पिछली नगर निगम हाउस मीटिंग के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने सदन के भीतर इस मुद्दे पर जोरदार विरोध दर्ज कराया था। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन पर जनहित के फैसले लागू करने का दबाव भी बनाया गया था। कांग्रेस का कहना है कि यदि इस बार भी प्रशासन ने सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इन मुद्दों पर भी सरकार को घेरेगी कांग्रेस प्री-हाउस बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस केवल मुफ्त पानी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों को भी सदन में उठाएगी। इनमें पेयजल आपूर्ति की स्थिति, सीवरेज व्यवस्था, टूटी सड़कें, पार्कों का रखरखाव, सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और नगर निगम की वित्तीय पारदर्शिता प्रमुख रूप से शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर में कई विकास परियोजनाएं प्रभावित हैं और नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। ऐसे में प्रशासन को जवाबदेह बनाना विपक्ष की जिम्मेदारी है। जनहित के फैसलों का समर्थन, जनविरोधी नीतियों का विरोध कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह नगर निगम सदन में हर उस प्रस्ताव का समर्थन करेगी जो शहर के विकास और जनता के हित में होगा। वहीं, जिन नीतियों या फैसलों से नागरिकों के हित प्रभावित होंगे, उनका सदन के भीतर और बाहर पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल विपक्ष की भूमिका निभाना नहीं, बल्कि शहर के लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना है। इसी रणनीति के तहत आगामी हाउस मीटिंग में कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाएगी और प्रशासन से जनहित के लंबित मुद्दों पर जवाब मांगेगी।