ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin al
Chandigarh: मोगा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम मान ने किया 120 बेड के कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Moga: लोक मिलनी से सीएम मान का चुनावी शंखनाद, बोले- विपक्ष बिखरा, पंजाब में फिर लौटेगी आप सरकार Chandigarh: मोगा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम मान ने किया 120 बेड के कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन Zirakpur: चमकते जीरकपुर की रियल एस्टेट कहानी में विवादों का साया, सपनों के घर को लेकर खरीदार परेशान Panchkula: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Chandigarh: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Derabassi: कोर्ट परिसर की ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का प्रयास विफल, प्रशासन ने रोका निर्माण और बढ़ाई सुरक्षा Zirakpur: वार्ड-7 की समस्याओं पर फोकस: नवनियुक्त इंचार्ज परमिंदर सोढ़ी ने क्षेत्र दौरे के साथ शुरू कराए विकास कार्य Mohali: मोहाली में भाजपा मजबूत: जसबीर सिंह खैहरा और करणवीर सिंह खैहरा ने थामा कमल का दामन Chandigarh: नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: सेक्टर-29 से हेरोइन समेत पकड़ा गया पुराना आरोपी मुकेश उर्फ चिकना Chandigarh: स्वस्थ चंडीगढ़ की ओर कदम, सेक्टर-10 लीजर वैली में सांसद निधि से बना ओपन जिम जनता को समर्पित Zirakpur: जीरकपुर में विकास कार्य तेज, सीवरेज समस्या दूर करने के साथ बिजली नेटवर्क भी होगा मजबूत Zirakpur: किशनपुरा की सोसायटियों में सुरक्षा को लेकर चिंता, लोगों ने पुलिस से स्थायी चौकी की लगाई गुहार
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए अस्पताल से मालवा क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सालाना ₹10 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं।
मोगा (Naren Danu) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को मोगा में 120 बेड वाले अत्याधुनिक कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एनएबीएच मान्यता प्राप्त यह मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल मालवा क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक ही आधुनिक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत काफी हद तक कम होगी। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि पात्र मरीजों को मुख्यमंत्री सेहत योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। साथ ही राज्यभर में 1,090 आम आदमी क्लीनिकों के जरिए भी सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। 'यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, विकास का अभियान' सभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि पंजाब में विकास की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है और सरकार स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लोगों का भरोसा मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से लैस यह अस्पताल क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा। शिक्षा में पंजाब ने बदली तस्वीर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2022 में उनकी सरकार बनने के समय पंजाब स्कूली शिक्षा में 27वें स्थान पर था, जबकि अब राज्य देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में किए गए सुधारों और स्कूल्स ऑफ एमिनेंस जैसी पहल का असर अब दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकारी स्कूलों के केवल 82 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 881 हो गई है, जो शिक्षा व्यवस्था में आए बदलाव का प्रमाण है। स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर भी सरकार का जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसने प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक के वार्षिक कैशलेस इलाज वाली मुख्यमंत्री सेहत योजना लागू की है। उनके अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज लोगों को मिल चुका है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में मौतें कम करने के लिए शुरू की गई सड़क सुरक्षा फोर्स भी सकारात्मक परिणाम दे रही है। 1,597 प्रशिक्षित जवानों और 144 विशेष वाहनों वाली इस फोर्स की शुरुआत के बाद सड़क हादसों में होने वाली मौतों में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है। मोहाली में लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर का भी जिक्र मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अब दिल्ली के बाद दूसरा राज्य बन गया है, जहां मोहाली में लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित किया गया है। उनका कहना था कि राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।