ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin al
Jagraon: तीज समारोह बना विरोध का अखाड़ा, जगरांव में सफाई सेवकों ने घेरा विधायक का कार्यक्रम - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Moga: लोक मिलनी से सीएम मान का चुनावी शंखनाद, बोले- विपक्ष बिखरा, पंजाब में फिर लौटेगी आप सरकार Chandigarh: मोगा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम मान ने किया 120 बेड के कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन Zirakpur: चमकते जीरकपुर की रियल एस्टेट कहानी में विवादों का साया, सपनों के घर को लेकर खरीदार परेशान Panchkula: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Chandigarh: छात्र आंदोलन की जीत का दावा कर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला Derabassi: कोर्ट परिसर की ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का प्रयास विफल, प्रशासन ने रोका निर्माण और बढ़ाई सुरक्षा Zirakpur: वार्ड-7 की समस्याओं पर फोकस: नवनियुक्त इंचार्ज परमिंदर सोढ़ी ने क्षेत्र दौरे के साथ शुरू कराए विकास कार्य Mohali: मोहाली में भाजपा मजबूत: जसबीर सिंह खैहरा और करणवीर सिंह खैहरा ने थामा कमल का दामन Chandigarh: नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: सेक्टर-29 से हेरोइन समेत पकड़ा गया पुराना आरोपी मुकेश उर्फ चिकना Chandigarh: स्वस्थ चंडीगढ़ की ओर कदम, सेक्टर-10 लीजर वैली में सांसद निधि से बना ओपन जिम जनता को समर्पित Zirakpur: जीरकपुर में विकास कार्य तेज, सीवरेज समस्या दूर करने के साथ बिजली नेटवर्क भी होगा मजबूत Zirakpur: किशनपुरा की सोसायटियों में सुरक्षा को लेकर चिंता, लोगों ने पुलिस से स्थायी चौकी की लगाई गुहार
Logo
Uturn Time
सरबजीत कौर मानूके के जन्मदिन समारोह में प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से बढ़ा तनाव, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सफाई सेवकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। महिला कर्मचारियों ने विधायक को मांग पत्र सौंपकर रोष जताया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जबकि आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : पंजाब के जगरांव में हल्के की विधायक सरबजीत कौर मानूके के जन्मदिन पर आयोजित 'तियां' (तीज) का रंगारंग कार्यक्रम भारी विरोध प्रदर्शन के चलते हंगामे की भेंट चढ़ गया। सफाई सेवक यूनियन के तीखे तेवरों और प्रदर्शन के डर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का मुख्य अतिथि के रूप में प्रस्तावित दौरा अचानक रद्द करना पड़ा। ​रायकोट रोड स्थित सनमती सेवा मार्ती संघ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सफाई सेवकों, सीवरमैनों, मालियों, बेलदारों और विभिन्न किसान-मजदूर संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर कौंसिल से रोष मार्च निकालते हुए प्रदर्शनकारी भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ​हालात उस समय और तनावपूर्ण हो गए जब पुलिस ने यूनियन के जिला प्रधान अरुण गिल को रोकने की कोशिश की, लेकिन एकजुट सफाई सेवकों ने उन्हें छुड़ाकर मोर्चा संभाल लिया। बढ़ते आक्रोश को देख पुलिस अधिकारियों को विधायक को मौके पर लाना पड़ा। इस दौरान महिला सफाई सेवकों ने विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा रोष जताया। उन्होंने कहा कि बरनाला जैसी घटनाओं में सफाई सेवकों पर हुए कथित जुल्मों पर सरकार की चुप्पी और ऐसे जश्न पीड़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसे हैं। ​यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बरनाला मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और लंबित मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में कंवलजीत खन्ना, अमित कल्याण, रमेश सिंह और राज कुमार सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।