ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Jalandhar: लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे की नई योजना से यात्रियों को मिलेगा सफर का विकल्प - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त Jalandhar: लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे की नई योजना से यात्रियों को मिलेगा सफर का विकल्प New Delhi: नीट पेपर लीक मुद्दे पर सियासी घमासान तेज, पीएम आवास मार्च से पहले राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका Panchkula: आपात सूचना पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, पंचकूला में ईआरवी और राइडर सिस्टम को किया गया मजबूत Panchkula: अवैध शराब की खेप लेकर पहुंचा पंचकूला, पुलिस ने कार समेत तस्कर को दबोचा Zirakpur: सड़कें होंगी कब्जामुक्त, जीरकपुर नगर परिषद ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान Dera Bassi: भक्ति के रंग में रंगा शहर, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ और मांगी सुख-समृद्धि की कामना Jagraon: ‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच अंकुर गुप्ता ने संभाली दशहरा कमेटी की जिम्मेदारी Chandigarh: पेपर लीक मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, छात्रों पर बल प्रयोग के आरोपों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना Dera Bassi: संगठन और शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव, सलमानी बिरादरी ने डेराबस्सी में बनाई नई रणनीति Zirakpur: ओवरफ्लो और जाम सीवरेज से मिलेगी राहत, जीरकपुर में नए एसटीपी से बदलेगी व्यवस्था Zirakpur: नंबरदार यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, जतिंदर सिंह ढकोली फिर बने प्रधान
Logo
Uturn Time
स्लीपर में सीट न मिलने पर जनरल डिब्बे में सफर करने की मजबूरी होगी कम, विकल्प सुविधा के जरिए यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क दूसरी उपयुक्त ट्रेन में सीट देने की व्यवस्था; रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान विकल्प चुनने की अपील की।
जालंधर (Naren Danu) : ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है। अब यदि किसी यात्री की मूल ट्रेन में आरक्षित सीट उपलब्ध नहीं हो पाती है तो उसे उसी रूट की दूसरी उपयुक्त ट्रेन में यात्रा का मौका मिल सकता है। रेलवे की इस पहल के तहत यात्रियों को उनकी सहमति से दूसरी ट्रेन या उसी ट्रेन की किसी अन्य तारीख में बिना अतिरिक्त शुल्क के समायोजित किया जा रहा है। यह सुविधा केवल आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन बुक किए गए आरक्षित टिकटों पर उपलब्ध होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत देना और ट्रेनों में उपलब्ध खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल करना है। इससे जहां यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी, वहीं रेलवे की सीट क्षमता का भी अधिकतम उपयोग हो सकेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि ऑनलाइन टिकट बुक करते समय विकल्प (ऑप्शन) सुविधा का चयन जरूर करें, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें दूसरी ट्रेन में सीट उपलब्ध कराई जा सके। रेलवे का मानना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के साथ-साथ वेटिंग टिकट की समस्या को कम करने में मददगार साबित होगी।