ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Dera Bassi: 440 परिवारों को मिला घरों का मालिकाना हक, विकास की रफ्तार बढ़ाने का भरोसा; विधायक कुलजीत रंधावा ने चार गांवों में सुनी जनसमस्याएं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त Jalandhar: लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे की नई योजना से यात्रियों को मिलेगा सफर का विकल्प New Delhi: नीट पेपर लीक मुद्दे पर सियासी घमासान तेज, पीएम आवास मार्च से पहले राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका Panchkula: आपात सूचना पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, पंचकूला में ईआरवी और राइडर सिस्टम को किया गया मजबूत Panchkula: अवैध शराब की खेप लेकर पहुंचा पंचकूला, पुलिस ने कार समेत तस्कर को दबोचा Zirakpur: सड़कें होंगी कब्जामुक्त, जीरकपुर नगर परिषद ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान Dera Bassi: भक्ति के रंग में रंगा शहर, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ और मांगी सुख-समृद्धि की कामना Jagraon: ‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच अंकुर गुप्ता ने संभाली दशहरा कमेटी की जिम्मेदारी Chandigarh: पेपर लीक मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, छात्रों पर बल प्रयोग के आरोपों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना Dera Bassi: संगठन और शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव, सलमानी बिरादरी ने डेराबस्सी में बनाई नई रणनीति Zirakpur: ओवरफ्लो और जाम सीवरेज से मिलेगी राहत, जीरकपुर में नए एसटीपी से बदलेगी व्यवस्था Zirakpur: नंबरदार यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, जतिंदर सिंह ढकोली फिर बने प्रधान
Logo
Uturn Time
हमायूंपुर, बसौली और कसौली के 440 परिवारों को मिला घरों का मालिकाना अधिकार, लोगों ने जताया आभार; विधायक ने सड़क, पेयजल, निकासी और अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों से तालमेल का आश्वासन दिया।
डेराबस्सी: डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मंगलवार को हंडेसरा सर्कल के गांव हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने हमायूंपुर में 20 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई गलियों और नालियों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गलियों, नालियों, पेयजल, बिजली और अन्य सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है। दौरे के दौरान हमायूंपुर, बसौली और कसौली गांवों के कुल 440 परिवारों को उनके घरों के मालिकाना हक भी सौंपे गए। इनमें हमायूंपुर और बसौली के 120-120 परिवारों तथा कसौली के 200 परिवारों को लाभ मिला। मालिकाना हक मिलने पर लाभार्थी परिवारों ने पंजाब सरकार और विधायक का आभार जताया। चारों गांवों में आयोजित जनसभाओं के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, निकासी, पेयजल और अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जायज मांगों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। रंधावा ने कहा कि लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जानना और उनका समाधान करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चल रहे विकास कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। इस अवसर पर हमायूंपुर के सरपंच दलबीर सिंह, तसिंबली की सरपंच हरजिंदर कौर, दलबारा सिंह, बसौली के सरपंच हरबंस सिंह, कसौली की सरपंच अमरजीत कौर, करनैल सिंह, ब्लॉक प्रधान बलबीर सिंह, चेयरमैन धर्म सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।