ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Kurukshetra: जनसेवा का मिला सम्मान, डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा को ट्रस्ट ने सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त Jalandhar: लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे की नई योजना से यात्रियों को मिलेगा सफर का विकल्प New Delhi: नीट पेपर लीक मुद्दे पर सियासी घमासान तेज, पीएम आवास मार्च से पहले राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका Panchkula: आपात सूचना पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, पंचकूला में ईआरवी और राइडर सिस्टम को किया गया मजबूत Panchkula: अवैध शराब की खेप लेकर पहुंचा पंचकूला, पुलिस ने कार समेत तस्कर को दबोचा Zirakpur: सड़कें होंगी कब्जामुक्त, जीरकपुर नगर परिषद ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान Dera Bassi: भक्ति के रंग में रंगा शहर, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ और मांगी सुख-समृद्धि की कामना Jagraon: ‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच अंकुर गुप्ता ने संभाली दशहरा कमेटी की जिम्मेदारी Chandigarh: पेपर लीक मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, छात्रों पर बल प्रयोग के आरोपों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना Dera Bassi: संगठन और शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव, सलमानी बिरादरी ने डेराबस्सी में बनाई नई रणनीति Zirakpur: ओवरफ्लो और जाम सीवरेज से मिलेगी राहत, जीरकपुर में नए एसटीपी से बदलेगी व्यवस्था Zirakpur: नंबरदार यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, जतिंदर सिंह ढकोली फिर बने प्रधान
Logo
Uturn Time
आनंद डेंटल क्लीनिक के जरिए वर्षों से दे रही हैं उत्कृष्ट दंत चिकित्सा सेवाएं, सामाजिक कार्यों और निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में सक्रिय भूमिका के चलते मिली अहम जिम्मेदारी; ट्रस्ट पदाधिकारियों ने समाजहित में और बेहतर कार्यों की जताई उम्मीद।
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट ने समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष (डेंटल सर्जन सेल) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ट्रस्ट की उत्तरी भारत डॉक्टर सैल की अध्यक्षा डॉ. वसुंधरा मेहरोत्रा ने संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट मधुसूदन बावेजा की सहमति से की। डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा खेड़ी मारकंडा रोड़ पर आनंद डेंटल क्लीनिक के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जानी जाती हैं। छह वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका मिलनसार स्वभाव और सेवा भावना उन्हें आमजन के बीच विशेष पहचान दिलाती है। उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से अनेक निःशुल्क डेंटल मेडिकल कैंप आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं। उनकी जनसेवा, समर्पण और सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन मधुसूदन बावेजा एडवोकेट व प्रदेश मीडिया प्रभारी तरुण वाधवा ने डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में डेंटल सर्जन सेल समाजहित में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा। वहीं डॉ. वसुंधरा मेहरोत्रा ने भी आशा व्यक्त की कि डॉ. सिमरन ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।